Petrol Diesel Price Today: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही. ब्रेंट क्रूड उछलकर 83 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया है. ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल में आई तेजी से आज 28 मई को पेट्रोल और डीजल के रेट्स में बदलाव हुआ है? तो बता दें कि सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने रोजाना सुबह 6 बजे फ्यूल प्राइसेज जारी करती हैं. इसके मुताबिक मंगलवार को दोनों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियां यानी OMCs जैसे IOCL, BPCL और HPCL सुबह अपडेटेड रेट्स जारी करती हैं. पेट्रोल और डीजल की भाव में आखिरी बार बदलाव इसी साल के मार्च महीने में हुआ था.
बड़े शहरों में पेट्रोल के रेट्स
शहर रेट्स (₹/ली)
मुंबई 104.19
कोलकाता 103.93
चेन्नई 100.73
नई दिल्ली 94.76
बड़े शहरों में डीजल के रेट्स
शहर रेट्स (₹/ली)
मुंबई 92.13
कोलकाता 90.74
चेन्नई 92.32
नई दिल्ली 87.66
अन्य प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल के रेट्स
चंडीगढ़: पेट्रोल 94.22 रुपए प्रति लीटर और डीजल 82.38 रुपए प्रति लीटर
हैदराबाद: पेट्रोल 107.39 रुपए प्रति लीटर और डीजल 95.63 रुपए प्रति लीटर
लखनऊ: पेट्रोल 94.63 रुपए प्रति लीटर और डीजल 87.74 रुपए प्रति लीटर
पटना: पेट्रोल 105.16 रुपए प्रति लीटर और डीजल 92.03 रुपए प्रति लीटर
गुरुग्राम: पेट्रोल 95.18 रुपए प्रति लीटर और डीजल 88.03 रुपए प्रति लीटर
जयपुर: पेट्रोल 104.86 रुपए प्रति लीटर और डीजल 90.34 रुपए प्रति लीटर
नोएडा: पेट्रोल 94.81 रुपए प्रति लीटर और डीजल 87.94 रुपए प्रति लीटर
सरकार ने मार्च घटाए थे फ्यूल रेट्स
सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर रोज सुबह 6 बजे फ्यूल रेट्स जारी करती हैं. इसके तहत पेट्रोल और डीजल की नई दरें जारी होते हैं. बता दें कि दोनों की कीमतों में पिछली बार 14 मार्च, 2024 को बदलाव हुए थे. इसके तहत पेट्रोल और डीजल में 2-2 रुपए प्रति लीटर सस्ते किए गए. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनी अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. घर बैठे भी आप तेल के भाव को चेक कर सकते हैं.
घर बैठे ऐसे चेक करें पेट्रोल-डीजल के रेट्स
पेट्रोल और डीजल के भाव हर दिन जारी होते हैं. इसे आसानी से अपने शहर में बैठकर पेट्रोल और डीजल की कीमतों के ताजा रेट्स पता कर सकते हैं. इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा. इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर SMS कर सकते हैं. BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.
More Articles
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक
- DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका