नई दिल्ली: सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई वृद्धि नहीं हुई है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से आज भी राहत मिली है। आज लगातार 11वें दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। देश की राजधानी दिल्ली में दिल्ली में पेट्रोल का दाम 90.56 रुपये जबकि डीजल का दाम 80.87 रुपये प्रति लीटर है। जो कि अपने ऑल टाइम हाई पर हैं। लेकिन पिछले कुछ दिनों से देश के सभी मेट्रो शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम ऑल टाइम हाई प्राइस पर चल रहे हैं। फरवरी महीने में पेट्रोल-डीजल के दाम में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई थी। मार्च महीने में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीन बार कटौती हुई थी।
जानिए आज महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत
- दिल्ली पेट्रोल 90.56 रुपये और डीजल 80.87 रुपये लीटर है।
- मुंबई पेट्रोल के दाम 96.98 रुपये और डीज़ल 87.96 रुपये लीटर है।
- कोलकाता पेट्रोल 90.77 रुपये और डीज़ल 83.75 रुपये लीटर।
- चेन्नई पेट्रोल 92.58 रुपये और डीज़ल के दाम 85.88 रुपये लीटर है।
- बेंगलुरु पेट्रोल 93.59 रुपये और डीज़ल के दाम 85.75 रुपये लीटर है।
अपने शहर के पेट्रोल की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
अपने शहर के डीजल की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
कीमत तय करने का ये है आधार
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।
पेट्रोल में कितना हिस्सा टैक्स का
खुदरा बिकने वाले पेट्रोल और डीजल के लिए जितनी रकम का आप भुगतान करते हैं, उसमें आप 55.5 प्रतिशत पेट्रोल के लिए और 47.3 प्रतिशत डीजल के लिए आप टैक्स चुका रहे होते हैं।
डीलर भी जोड़ते हैं अपना मार्जिन
डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।
घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल की कीमत
कोई भी व्यक्ति अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना एसएमएस के जरिए भी चेक कर सकते हैं। इंडियन ऑयल के उपभोक्ता RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। एचपीसीएल उपभोक्ता HPPRICE लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं।
ऐसे बढ़ जाता है पेट्रोल-डीजल का रेट
पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। अगर केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी और राज्य सरकारों का वैट हटा दें तो डीजल और पेट्रोल का रेट लगभग 27 रुपये लीटर रहता, लेकिन चाहे केंद्र हो या राज्य सरकार, दोनों किसी भी कीमत पर टैक्स नहीं हटा सकती। क्योंकि राजस्व का एक बड़ा हिस्सा यहीं से आता है। इस पैसे से विकास होता है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग