Petrol Diesel Price Today : तेल कम्पनियों ने पेट्रोल व डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं और इनके रेट में आज भी कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है यानी 30 दिसंबर 2022 को भी पेट्रोल व डीजल के रेट स्थिर बने हुए हैं। अगर हम देश के चार प्रमुख महानगरों मुम्बई, दिल्ली, चैन्नई और कोलकाता की बात करें, तो यह पर पेट्रोल व डीजल के जस के तस बने हुए हैं। दिल्ली में पेट्रोल का रेट 96.72 रूपये प्रति लीटर और डीजल का रेट 89.62 रूपये प्रति लीटर हैं, तो आइए जानते हैं। देश के अन्य शहर के पेट्रोल व डीजल के रेट।
- आज दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रु प्रति लीटर है। वहीं डीजल 89.62 रु प्रति लीटर है।
- आज मुंबई में पेट्रोल 106.31 रु प्रति लीटर है। वहीं डीजल 94.27 रु प्रति लीटर है।
- आज कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रु प्रति लीटर है। वहीं डीजल 92.76 रु प्रति लीटर है।
- आज चेन्नई में पेट्रोल 102.74 रु प्रति लीटर है। वहीं डीजल 94.33 रु प्रति लीटर है।
हर दिन सुबह 6 बजे देश की सरकारी तेल कंपनीयां पेट्रोल व डीजल ताजा रेट को जारी करती हैं। अगर इनकी कीमतों में बदलाव होता हैं, तो देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल व डीजल कीमतों को 6 बजे अपडेट करती हैं। इनके रेट में कई सारी चीजों को जोड़ा जाता हैं। जैसे- एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजों को जोड़ा जाता है। जिसके बाद पेट्रोल व डीजल कीमतें मूल कीमतें से दोगुनी हो जाती हैं। इसी वजह से आम जनता को पेट्रोल-डीजल इतना महंगा पड़ता है।
एसएमएस के माध्यम से आप अपने शहर के पेट्रोल व डीजल के दाम को चेक कर सकते है। इसके लिए इंडियन ऑयल के कस्टमर्स को RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर इस नंबर 9224992249 पर भेजना होगा। वहीं, एचपीसीएल के ग्राहक HPPRICE स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9222201122 नंबर एसएमएस भेजकर जानकारी को प्राप्त कर सकते है। इसके साथ ही बीपीसीएल के कस्टमर्स को पेट्रोल व डीजल के रेट चेक करने के लिए RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा और वे आसानी से इनके रेट को चेक कर सकते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान