नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में शनिवार को फिर तेल विपणन कंपनियों ने बड़ी कटौती करके उपभोक्ताओं को तेल की महंगाई से राहत दिलाई। पेट्रोल के दाम में दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 23 पैसे जबकि चेन्नई में 24 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है। वहीं, डीजल की कीमत दिल्ली और कोलकाता में 25 पैसे जबकि मुंबई और चेन्नई में 27 पैसे प्रति लीटर कम हो गई है। पेट्रोल और डीजल के दाम में यह इस महीने की सबसे बड़ी कटौती है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में आई भारी गिरावट के कारण पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार घट रहे हैं। फरवरी 2020 में अब तक देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 82 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। वहीं, डीजल 85 पैसे लीटर सस्ता हुआ है।
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का दाम घटकर क्रमश: 72.45 रुपये, 75.13 रुपये, 78.11 रुपये और 75.27 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
वहीं, चारों महानगरों में डीजल की कीमत भी घटकर क्रमश: 65.43 रुपये, 67.79 रुपये, 68.57 रुपये और 69.10 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
ऐसे घटे कच्चे तेल के दाम
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार को बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड का दाम 55 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया। कच्चे तेल के दाम में 20 जनवरी के बाद भारी गिरावट आई है जो चीन में फैले कोरोना वायरस की वजह से देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड का दाम 20 जनवरी के बाद तकरीबन 11 डॉलर प्रति बैरल टूटा है।
यह भी पढ़ें : Post Office सेविंग अकाउंट : न्यूनतम जमा का झंझट नहीं, जानें फायदे
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान