नई द‍िल्‍ली: आज शन‍िवार को डीजल और पेट्रोल के रेट में बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। आज डीजल की कीमत में 24 से 26 पैसे की बढ़ोतरी हुई है तो वहीं पेट्रोल की भी 22 से 25 पैसे तक कीमत बढ़ी हैं। दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल की कीमत अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है।

Advertisement

जानि‍ए आज महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत

Advertisement
  • दिल्ली पेट्रोल 85.70 रुपये और डीजल 75.88 रुपये लीटर है।
  • मुंबई पेट्रोल के दाम 92.28 रुपये और डीज़ल 82.66 रुपये लीटर है।
  • कोलकाता पेट्रोल 87.11 रुपये और डीज़ल 79.48 रुपये लीटर।
  • चेन्नई पेट्रोल 88.38 रुपये और डीज़ल के दाम 81.23 रुपये लीटर है।

अपने शहर के पेट्रोल की कीमत जानने के ल‍िए यहां क्‍ल‍िक करें
अपने शहर के डीजल की कीमत जानने के ल‍िए यहां क्‍ल‍िक करें

Advertisement

कीमत तय करने का ये है आधार
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।

पेट्रोल में कितना हिस्सा टैक्स का
खुदरा बिकने वाले पेट्रोल और डीजल के लिए जितनी रकम का आप भुगतान करते हैं, उसमें आप 55.5 प्रतिशत पेट्रोल के लिए और 47.3 प्रतिशत डीजल के लिए आप टैक्स चुका रहे होते हैं।

Advertisement

डीलर भी जोड़ते हैं अपना मार्जिन
डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल की कीमत
कोई भी व्यक्ति अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना एसएमएस के जरिए भी चेक कर सकते हैं। इंडियन ऑयल के उपभोक्ता RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। एचपीसीएल उपभोक्ता HPPRICE लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं।