नई दिल्ली: डिजिटल पेमेंट और रिचार्ज एप से जब चाहे जहां चाहे बिल-पेमेंट, मोबाइल रिचार्ज और शॉपिंग भी कर सकते है। अच्छी बात तो ये है कि एप्स काफी आकर्षक डील्स और डिस्काउंट भी देते है। मोबाइल रिचार्ज, डीटीएच रिचार्ज और बिल पेमेंट्स के लिए मार्केट में मौजूद यूजर्स को अच्छी कैशबैक भी मिल जाती है। आज हम बात करने जा रहे है पेटीएम रिचार्ज एप की। जी हां पेटीएम यूजर्स के लिए एक खुशखबरी है। यूं तो पेटीएम हमेशा अपने नए ग्राहकों के लिए ऑफर लेकर आती है। लेकिन इस बार कंपनी अपने मौजूदा या कहे पुराने ग्राहकों के लिए एक खास ऑफर लाई है।
मोबाइल रिचार्ज और बिल पेमेंट पर मिलेगा कैशबैक
ग्रॉसरी स्टोर्स से सामान खरीदने, पानी और बिजली का बिल भरने, गैस सिलिंडर बुक करने, मोबाइल और डीटीएच का रिचार्ज करने या ऑनलाइन ऑर्डर के लिए आप पेटीएम वॉलेट का यूज करते हैं। देशभर में पेटीएम सबसे बड़े डिजिटल पेमेंट ऑप्शन के रूप में उभरा है। वहीं, पेटीएम ने मोबाइल रिचार्ज और बिल पेमेंट के लिए कैशबैक और रिवार्ड्स की घोषणा की है। कंपनी ने अपने प्लेटफॉर्म पर 3 पे 300 कैशबैक ऑफर का ऐलान किया है।
रिचार्ज पर पाएं 1000 रुपये तक का रिवार्ड्स
इस ऑफर के तहत, नए यूजर्स को पहले तीन रिचार्ज पर 100 रुपये तक का निश्चित कैशबैक मिलेगा, जबकि मौजूदा यूजर्स हर रिचार्ज पर 1000 रुपये तक का रिवार्ड्स जीत सकते हैं। ये ऑफर जियो, वोडाफोन आइडिया, एयरटेल, बीएसएनएल और एमटीएनएल के प्रीपेड रिचार्ज और पोस्टपेड के बिल पेमेंट पर लागू होंगे। रिचार्ज और बिल पेमेंट के लिए रिवार्ड्स प्राप्त करने के अलावा यूजर्स कंपनी के रेफरल प्रोग्राम में भाग लेकर अतिरिक्त कैशबैक जीत सकते हैं। बता दें कि कंपनी का कहना है कि जब भी कोई यूजर्स पेटीएम पर रिचार्ज शुरू करने के लिए दोस्तों और परिजनों को आमंत्रित करता है, तो दोनों 100 रुपये तक कैशबैक कमा सकते हैं।
वहीं दूसरी ओर पेटीएम, ओला फाइनेंशियल और इंडसइंड बैंक एक न्यू अंब्रेला एंटिटी लाइसेंस के लिए आवेदन करने की योजना बना रहे हैं। इससे कंपनियां नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) द्वारा संचालित यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) जैसा एक पेमेंट नेटवर्क बना सकेगी। इस बीच, आरबीआई ने न्यू अंब्रेला एंटिटी के लिए आवेदन की तारीख को बढ़ाकर 31 मार्च तक कर दिया है।
More Articles
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति