Paytm : भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने पेटीएम पेमेंट्स सर्विसेज के माध्यम से जो नए ऑनलाइन मर्चेंट्स है। उसको प्लेटफार्म से जोड़ने के लिए रोक लगा दी है। रेगुलेटरी फाइलिंग में पेटीएम की तरफ से इसकी जानकारी दी गई है। हालांकि कंपनी की तरफ से कहा गया हैं कि आरबीआई की तरफ से जो रोक लगाई गई है। इससे जो बिजनेस है उस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
पेटीएम ब्रांड को ऑपरेट करने वाली जो कंपनी है। वन-97 कम्युनिकेशन लिमिटेड की ओर से आरबीआई की पेमेंट एग्रीगेट (पीए) जो गाइडलाइन है। उसका पालन करने के लिए दिसंबर 2020 में पेमेंट एग्रीगेटर से जुड़ी हुई। जो सारी सेवाएं थी। उसको पेटीएम पेमेंट सर्विस को ट्रांसफर करने के लिए आवेदन दिया था। जिस आवेदन को बैंकिंग रेगुलेटर यानी आरबीआई की तरफ से खारिज कर दिया था। सितंबर 2021 में कंपनी ने इसके बाद सारे जरूरी जो दस्तावेज थे। उसको जमा करके दोबारा आवेदन दिया था।
कंपनी की तरफ से बताया गया है कि आरबीआई की तरफ से लेटर मिला है। उस लेटर कहा गया है कि एफडीआई के नियमों का पालन करने के लिए कंपनी की ओर से पेटीएम पेमेंट सर्विसेज में बहुत सारे डाउनवर्ड इन्वेस्टमेंट है। उसके लिए जरूरी अनुमतियों को लेना होगा। तब तक के लिए जो कंपनी है नए ऑनलाइन मर्चेंट्स है उसको अपने प्लेटफार्म पर नही जोड़ सकती है।
आरबीआई की जो पीए गाइडलाइन है उसके मुताबिक, कोई भी कंपनी पेमेंट एग्रीगेटर सर्विस की जो सुविधा है। उसके साथ ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस नहीं मुहैया करा सकती हैं। ऐसे में अगर जो कंपनी है। ये दोनो ही सुविधा को उपलब्ध करा रही है। उसको अपना जो ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस है और पेमेंट एग्रीगेटर सर्विसेस है उसको अलग अलग करना होगा।
कोई असर नहीं होगा बिजनेस में : पेटीएम
आरबीआई के इस फैसले पर पेटीएम की तरफ से कहा गया है कि पेटीएम पेमेंट एग्रीगेटर को लेकर जो आवेदन है उसको 120 दिनों के बाद फिर से की दे सकती हैं। जब तक आरबीआई की तरफ से अप्रूवल नहीं आ जाता है। कंपनी जो नए ऑनलाइन मर्चेंट है उसको नहीं जोड़ेगी। पेटीएम ने आगे कहा कि आरबीआई की तरफ से जो रोक लगाई गई है। उससे बिजनेस में कोई असर नहीं पड़ेगा और आय पर भी इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग