Paytm ने चालू वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही के लिए अपना घाटा कम करके 290 करोड़ रु कर दिया है, जबकि पिछली तिमाही में ये 357 करोड़ रु था। समीक्षाधीन अवधि के दौरान परिचालन से राजस्व वार्षिक आधार पर 32 फीसदी बढ़ा है और यह 2 हजार 519 करोड़ रु हो गया। एक साल पहले यह 1 हजार 914 करोड़ रु था।

Advertisement

एबिटडा (एसॉप्स से पहले) दूसरी तिमाही में और सुधरकर 153 करोड़ रु हो गया, जबकि पहली तिमाही की बात करें तो फिर यह पहली तिमाही में यह 84 करोड़ रु था। समीक्षाधीन तिमाही में योगदान लाभ 69 फीसदी बढ़ा है और यह बढ़कर 1 हजार 426 करोड़ र हो गया है, जिसमें 57 फीसदी का योगदान मार्जिन है।

Advertisement

सेगमेंट वाइस, पेमेंट बिजनेस से रेवेन्यू वार्षिक आधार पर 28 फीसदी बढ़ा है और 1 हजार 524 करोड़ रु हो गया, जबकि नेट पेमेंट वार्षिक आधार पर 60 फीसदी बढ़कर 707 करोड़ रु हो गया। पेमेंट सेगमेंट से ग्रोस मर्चेंडाइज वैल्यू वार्षिक आधार पर 41 फीसदी बढ़कर 4 लाख 50 हजार करोड़ रु हो गया।

दूसरी तिमाही में डिवाइसों के लिए भुगतान करने वाले व्यापारियों की संख्या 92 लाख तक पहुंच गई। लोन डिस्ट्रीब्यूशन कारोबार में फाइनेंस सर्विसेज और अन्य से राजस्व 64 फीसदी बढ़कर 571 करोड़ रु हो गया।

Advertisement

पेटीएम प्लेटफार्म के माध्यम से लोन लेने वाले यूनिक ग्राहकों की संख्या 1 करोड़ 18 लाख तक पहुंच गई है। लोन डिस्ट्रीब्यूशन सालाना 122 फीसदी के इजाफे के साथ 16 हजार 211 करोड़ रु पर जारी है।

पेटीएम की तरफ से कहा गया है कि कुल राजस्व वृद्धि जीएमवी, मर्चेंट सब्सक्रिप्शन राजस्व में वृद्धि और उसके प्लेटफॉर्म के वितरित ऋणों की वृद्धि के कारण हुई। तिमाही के दौरान कोई यूपीआई प्रोत्साहन बुक नहीं किया गया है।

Advertisement

आज यानी शुक्रवार 20 अक्टूबर 2023 को पेटीएम का शेयर बीएसई पर 1.93 फीसदी की तेजी के साथ 987.35 रु के स्तर पर बंद हुआ। इस कंपनी के शेयर का 52 हफ्ते का उच्चतर और निचला स्तर देखे तो फिर इसका 52 सप्ताह का उच्चतर स्तर 998.30 रु है। वही, इसका 52 सप्ताह का निचला स्तर 439.60 रु है।

यह भी पढ़ें: Business Idea: 10 हजार रु में शुरू करें ये शानदार कारोबार, हर महीने होगी मोटी कमाई