नई दिल्ली: पेटीएम पेमेंट्स बैंक (पीपीबीएल) अपने खाताधारकों के लिए डेबिट कार्ड जारी करेगा ताकि वे ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर सकें और एटीएम से पैसे निकाल सकें। इसके लिए पीपीबीएल ने मास्टरकार्ड के साथ करार किया है। पीपीबीएल नए ग्राहकों के लिए वर्चुअल कार्ड जारी करेगा ताकि वे खरीदारी जैसे रोजाना के काम डेबिट कार्ड के जरिए आसानी से कर सकें। मालूम हो कि पीपीबीएल ने कहा है कि ग्राहकों को जल्द यह ऑप्शन मिलेगा कि वे फिजिकल कार्ड के लिए आवेदन कर सकें ताकि स्टोर में कॉन्टैक्टलेस कार्ड की सुविधा का इस्तेमाल कर पाएं और एटीएम से नकद भी निकाल पाएं।
बैंक खाताधारकों की संख्या 5.7 करोड़
इस वित्त वर्ष में 1 करोड़ डिजिटल डेबिट कार्ड जारी करने का लक्ष्य है। पीपीबीएल का दावा है कि उसके बैंक खाताधारकों की संख्या 5.7 करोड़ है और 30 करोड़ डिजिटल वॉलेट इस्तेमाल कर रहे हैं। पीपीबीएल के सीईओ और एमडी सतीश कुमार गुप्ता का कहना है कि उनके बैंक का मकसद है कि ग्राहक डिजिटल पेमेंट के लिए अपनी पसंद के माध्यम इस्तेमाल कर सकें।
डिजिटल पेमेंट का चलन तेजी से बढ़ रहा
मास्टरकार्ड के साउथ एशिया डिविजन के प्रेसिडेंट पोरश सिंह का कहना है कि दुनिया के कई देशों के मुकाबले भारत में डिजिटल पेमेंट का चलन तेजी से बढ़ रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए पेटीएम पेमेंट्स बैंक को अपने फुली इंटीग्रेटेड ग्लोबल पेमेंट प्लेटफॉर्म की सुविधा दी जा रही है।
पेमेंट बैंक क्या है?
दूसरी तरफ आपको बता दें कि पेमेंट बैंक क्या होता है। यह एक खास तरह का बैंक है और इसका मूल उद्देश्य उन लोगों तक पहुंच बनाना है, जिनकी या तो बैंक तक पहुंच नहीं है या बहुत ही कम पहुंच है। करोड़ों जन-धन खाते खुलने के बावजूद देश में अब भी कई लोगों की बैंक तक पहुंच नहीं है। वहीं इस अकाउंट को खुलवाने के लिए आपको बहुत दस्तावेजों की जरूरत भी नहीं होती है। इसके लिए आपको आधार और आपका फोन नंबर ही काफी होता है। हालांकि, यह बैंक मौजूदा बैंकधारकों के लिए भी खासा उपयोगी है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान