Alibaba जो चीन की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी है। इस कंपनी ने भारत से अपना बिजनेस पूरी तरह से बंद करने की तैयारी कर ली है। आज एक ब्लॉक डील के माध्यम से अलीबाबा ने पेटीएम में अपनी पूरी हिस्सदारी को बेच दी है। बता दें कि पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस है। इस कंपनी में अलीबाबा ने अपनी बची हुई। हिस्सेदारी यानी लगभग 2.1 करोड़ शेयर्स बेची दिए है। इस ब्लॉक के डील के बाद अलीबाबा पेटीएम में स्टेकहोल्डर नहीं है। जनवरी के महीने में कंपनी ने पेटीएम में 6.26 प्रतिशत की इक्विटी में से लगभग 3.1 प्रतिशत की बिक्री कर दी थी।

Advertisement

अलीबाबा पेटीएम के शुरुआती इन्वेस्टर्स में शामिल है

अलीबाबा का इस डील के बाद भारत से बाहर निकलने का रास्ता साफ हो गया है। इससे पहले अलीबाबा ने जोमाटो और बिग बॉस्केट में अपनी जो हिस्सेदारी हैं। इस हिस्सेदारी को बेच दी थी। अलीबाबा पेटीएम के शुरुआती इन्वेस्टर्स में शामिल है।

Advertisement
शेयरों में आई गिरावट इस ब्लॉक डील के बाद

पेटीएम ने दिसंबर तिमाही में बेहतर प्रदर्शन किया। जिसके बाद पेटीएम के नुकसान में कमी आई हैं। जिसके बाद पीटीएम के जो शेयर है। इसमें तेजी देखने को मिल रही है। 3 फरवरी 2023 को पेटीएम ने अक्टूबर से दिसंबर 2022 के नतीजे जारी किए थे। तब से लेकर कल तक यानी 9 फरवरी 2023 तक पेटीएम के शेयर में तेजी देखने को मिली। पेटीएम के शेयर लगभग 34 प्रतिशत मजबूत हुआ हैं। इससे पेटीएम की जो पैरंट कंपनी है। इस कंपनी यानी वन97 कम्युनिकेशन के शेयरों में लगभग 9 प्रतिशत तक गिरावट आई है। आज यानी शुक्रवार 10 फरवरी 2023 को वन97 कम्युनिकेशन का शेयर एनएसई 7.82 प्रतिशत की गिरावट के साथ 650.75 के स्तर पर बंद हुआ।

Alibaba कंपनी के फ़ाउंडर Jack Ma एक साल से थे लापता, अब कहां मिले? Xi Jinping| Good Returns
कंपनी का वार्षिक आधार पर रेवेन्यू बढ़ा

पेटीएम की पैरेंट कंपनी का रेवेन्यू अक्टूबर-दिसंबर 2022 में वार्षिक आधार पर बढ़ा है। कंपनी का यह रेवेन्यू 41 प्रतिशत बढ़कर 2062 करोड़ रूपये पर पहुंच गया। वही, नेट लॉस की बात करते है, तो फिर यह 778 करोड़ रु से घटा है और यह घटकर 392 करोड़ रु रह गया है। सितंबर 2022 में इनका घटा 572 करोड़ रु था। जो कंपनी के लिए राहत देने वाली खबर थी।