Paytm New Feature: Paytm यूजर्स के लिए जबरदस्त खबर आ गई है। अब यूपीआई पेमेंट को करना और ज्यादा आसान होने वाला है। जी हां, यूपीआई पेमेंट को आसान बनाने के लिए वन 97 कम्युनिकेशंस के मालिकाना हक वाली फिनटेक कंपनी Paytm ने नया फीचर लॉन्च किया है। इसकी मदद से अब आप फटाफट यूपीआई पेमेंट बिना किसी पिन के भी कर पाएंगे। चलिए जानते हैं कि इसका आप कैसे फायदा उठा सकते हैं।
यूपीआई लाइट ऑटो टॉप अप फीचर का उठाएं फायदा
पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड ने जानकारी दी है कि उनके यूपीआई यूजर्स के लिए UPI लाइट ऑटो टॉप-अप फीचर शुरू हो रहा है। इस नई सर्विस की मदद से पेटीएम यूपीआई लाइट का इस्तेमाल करने वाले यूजर यूपीआई लाइट बैलेंस को ऑटो-मैटिक रूप से रिचार्ज कर सकेंगे। इसमें पहले से तय राशि का ही आप रिचार्ज कर सकते हैं। साथ ही, बिना पिन के 500 रुपये तक के छोटे अमाउंट वाले पेमेंट आसानी से कर सकेंगे, जबकि पेटीएम यूपीआई लाइट की डेली पेमेंट लिमिट 2000 रुपये है। यानी अब आपको 500 रुपये तक भेजने के लिए यूपीआई पिन डालने की जरूरत नहीं होगी।
पेटीएम यूपीआई लाइट से यूजर ट्रांसपोर्ट के लिए पेमेंट, ग्रॉसरी स्टोर पर पेमेंट, छोटे बिल पेमेंट को बिना पिन के कर सकते हैं। यह सुविधा फ्री में बैंक स्टेटमेंट बनाए रखने में मदद करता है क्योंकि रेगुलर पेमेंट बैंक अकाउंट के बजाय ऑन-डिवाइस वॉलेट के जरिए होता है।
ऐसे करें यूपीआई लाइट ऑटो पेमेंट का यूज
UPI Lite के लिए यूजर मिनिमम बैलेंस सेट कर सकते हैं। इसके बाद जब भी यूपीआई लाइट वॉलेट का बैंलेस आपकी ओर से सेट की गई राशि से कम हो तो ऑटोमैटिक रूप से आपके बैंक अकाउंट से री-लोड हो जाएगा लेकिन यूपीआई लाइट वॉलेट की लिमिट 2000 रुपये से अधिक नहीं हो सकती है और एक दिन पांच बार ही इसे री-लोड किया जा सकता है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग