नई दिल्ली, अगस्त 05। भारतीय ऑनलाइन पेमेंट प्लेटफार्म पेटीएम का सर्वर आज कुछ समय के लिए डाउन था। पेटीएम के डॉउन होने से केवल कुछ उपयोगकर्ता ही प्रभावित हुए थे। कई युजर्स ने बताया की वे पेटीएम से भुगतान नहीं कर पा रहे हैं। कुछ युजर्स की सिकायत थी कि वे पेटीएम एप पर लॉगइन नहीं कर पा रहे हैं। भुगतान करने की कोशिश में कुछ लोगों ने लॉग आउट होकर लॉग इन होने की कोशिश की लेकिन वे अपने प्रोफाइल में लॉग इन नहीं हो पा रहे थे।
पेटीएम ने समस्या को संज्ञान में लेकर जल्द ही इसको ठीक करने का काम शुरू कर दिया। सुबह से ही पेटीएम कुछ उपभोकताओं के लिए डॉउन चल रहा था। युजर्स ने इसकी शिकायत सोशल मीडिया पर दी, जिसके बाद पेटीएम ने जल्दीबाजी दिखाते हुए मामले को कुछ ही घंटो के भीतर ठीक कर दिया। पेटीएम ने जानकारी दी की अब पेमेंट में आ रही दिक्कत को ठीक कर दिया गया है। युजर्स अब अपने प्रोफाइल में लॉग इन करके पेमेंट कर सकते हैं।
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक आज सुबह पेटीएम का सर्वर डाउन हुआ था। सुबह से ही पेटीएम के युजर्स डिजिटल पेमेंट नहीं कर पा रहे थे। कुछ युजर्स का प्रोफाइल डिटेल्स ही डैशबोर्ड पर शो नहीं हो रहा था। कई लोगों को पेमेंट करते वक्त समथिंग वेंट रांग प्लिज ट्राई अगेन लेटर का ऐरर आ रहा था। लोगों ने मामले की शिकायत ट्वीटर के माध्यम से की। लोगों के शिकायत के बाद पेटीएम ने जल्दीबाजी में एक्शन लेते हुए मामले को जल्द ही ठीक कर दिया।
आउटेज डिटेक्शन वेबसाइट डाउनडेक्टर ने भी पुष्टि की कि देश भर के उपयोगकर्ता पेटीएम के साथ समस्याओं का सामना कर रहे थे। प्रभावित क्षेत्रों में मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु जैसे प्रमुख शहर शामिल हैं। पेटीएम ने जल्द ही आधिकारिक तौर पर एक ट्वीट के माध्यम से पेटीएम के डॉउन होने की पुष्टि की। पेटीएम ने कहा कि टीम इस मुद्दे को ठीक करने पर काम कर रही थी जिसे अब हल कर लिया गया है, पेटीएम ने लिखा पेटीएम ऐप के लिए नेटवर्क त्रुटि अब हल हो गई है और उपयोगकर्ता सेवा में लॉग इन कर सकते हैं और लेनदेन कर सकते हैं या पेटीएम की अन्य सुविधाओं का सामान्य रूप से उपयोग कर सकते हैं।
More Articles
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति