Paytm Share: पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस (OCL) को विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के कथित उल्लंघन के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) से नोटिस मिला है. यह नोटिस इसकी सब्सिडियरी कंपनियों लिटिल इंटरनेट प्राइवेट लिमिटेड (LIPL) और नियरबाय इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (NIPL) से संबंधित है, जो 2015 से 2019 के बीच की गतिविधियों के लिए है. इसकी जानकारी पेटीएम ने एक्सचेंज फाइलिंग में दी है.
Paytm को मिला ED का नोटिस
Paytm ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि ये कथित उल्लंघन उस समय से जुड़े हैं जब एलआईपीएल और एनआईपीएल उसके स्वामित्व में नहीं थे. फाइलिंग में कहा गया है, "दो अधिग्रहीत कंपनियों - लिटिल इंटरनेट प्राइवेट लिमिटेड और नियरबाय इंडिया प्राइवेट लिमिटेड - के कारण कुछ कथित उल्लंघन उस समय से संबंधित हैं जब ये कंपनी की सहायक कंपनियां नहीं थीं.
एक्सचेंज फाइलिंग में, पेटीएम ने कहा कि सेबी (लिस्टिंग दायित्व और प्रकटीकरण आवश्यकताएँ) विनियम, 2015 की अनुसूची III के साथ पठित विनियम 30 के अनुसार, हम सूचित करते हैं कि कंपनी को 27 फरवरी, 2025 का कारण बताओ नोटिस 28 फरवरी, 2025 को 19.27 बजे प्रवर्तन निदेशालय, भारत सरकार से प्राप्त हुआ है.
आगे क्या करेगी कंपनी?
पेटीएम इस मुद्दे को लागू कानूनों के अनुरूप हल करने के लिए एक्टिव रूप से कानूनी सलाह ले रहा है. OCL की ओर से शेयर फाइनेंशियल डीटेल्स से पता चलता है कि कथित उल्लंघन के हिस्से के रूप में OCL के लिए 245 करोड़ रुपए से अधिक, LIPL के लिए करीबन 345 करोड़ रुपए और NIPL के लिए लगभग 21 करोड़ रुपए का ट्रांजैक्शन हुआ.
नोटिस न केवल वन97 कम्युनिकेशंस को जारी किया गया है, बल्कि इसमें ओसीएल और उसकी सहायक कंपनियों के कुछ मौजूदा और पूर्व निदेशक और अधिकारी भी शामिल हैं.
नोटिस का सर्विसेज पर पड़ेगा असर
पेटीएम ने आश्वासन दिया कि कंज्युमर्स और ट्रेडर्स को दी जाने वाली उसकी सर्विसेज पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है. सभी सर्विसेज हमेशा की तरह पूरी तरह चालू और सुरक्षित हैं.
शेयर पर रहेगी नजर
Paytm का शेयर शुक्रवार को 713.30 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. सोमवार को बाजार खुलने पर स्टॉक पर नजर रहेगी. क्योंकि ईडी के नोटिस का असर स्टॉक पर दिख सकता है. बता दें कि शेयर पिछले 6 महीने में 33% से ज्यादा का रिटर्न दे चुका है.
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान