Cyber Fraud : पेटीएम एक खास ऑफर लेकर आई है, जो कि शायद अपनी तरह का पहला ऑफर है। इस ऑफर के तहत आपको साइबर फ्रॉड से सेफ्टी मिलेगा। इस ऑफर में आप 30 रुपये के प्रीमियम पर 10,000 रुपये तक की धोखाधड़ी वाली मोबाइल लेनदेन से सेफ रह सकते हैं, क्योंकि आपको इसके लिए एक खास बीमा पॉलिसी उपलब्ध कराई जाएगी। इस पॉलिसी के माध्यम से ग्राहकों को साइबर धोखाधड़ी से सुरक्षा दी जाएगी।
पेटीएम की नयी साइबर फ्रॉड पॉलिसी का नाम है 'पेटीएम पेमेंट प्रोटेक्ट', जो एचडीएफसी एर्गो की तरफ से जारी ग्रुप बीमा पॉलिसी के माध्यम से प्रोवाइड की जाती है। कंपनी ने यह भी कहा है कि डिजिटल भुगतान में भरोसा बढ़ाने के लिए इस स्कीम की पेशकश की जा रही है। इससे डिजिटल पेमेंट सिस्टम को अपनाने में और तेजी आएगी।
किस किस चीज पर मिलेगी सुरक्षा
ये बीमा कवर आपको सभी ऐप्स और वॉलेट्स में यूपीआई के माध्यम से किए गए लेनदेन पर सुरक्षा प्रदान करेगी। बीमा कवरेज वन97 कम्युनिकेशंस की तरफ से पेश किया गया है, जिसके तहत पेटीएम ब्रांड काम करता है। पेटीएम में लेंडिंग और पेमेंट हेड के सीईओ भावेश गुप्ता ने इस पॉलिसी को पेश करने के मौके पर कहा है कि हम यूजर्स को सुरक्षित रखने और साइबर क्राइम से लड़ने के विजन के साथ सुविधाजनक क्लेम के लिए बीमा कवर की पेशकश कर रहे हैं।
एचडीएफसी एर्गो में रिटेल बिजनेस के प्रेसिडेंट पार्थनील घोष के अनुसार महामारी के दौरान डिजिटल भुगतान के उपयोग में तेजी से वृद्धि हुई, मगर इससे साइबर फ्रॉड के प्रति अधिक लोग ज्यादा संवेदनशील हो गये। वैसे तो यूपीआई में सभी डिजिटल सुरक्षा उपाय मौजूद होते हैं, पर अधिकतर यूपीआई से संबंधित धोखाधड़ी विश्वास जताने वाले जालसाजों द्वारा की जाती है, जो लोगों को भुगतान के रूप में कलेक्ट रिक्वेस्ट की पासिंग करके लेनदेन को अथॉराइज्ड करते हैं। कई जालसाज ऐसे भी हैं जो मर्चेंट्स होने का ढोंग कर फ्रॉड करते हैं।
आएगा 1 लाख रु तक का बीमा कवर
पेटीएम यूजर प्रति वर्ष 30 रुपये और ज्यादा का भुगतान करके 10,000 रुपये तक के लेनदेन का बीमा कर सकते हैं। इसके अलावा, आने वाले समय में 1 लाख रुपये या उससे अधिक वाले लेनदेन के लिए बीमा कवर पेश किया जाएगा।
कुछ दिन पहले, पेटीएम ने उन सभी यूजर्स के लिए बिजली डेज की घोषणा की थी, जो ऐप से अपने बिजली बिल का भुगतान करते हैं। डिजिटल पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर ने कहा कि वह अपने यूजर्स को 100 प्रतिशत कैशबैक और एक्स्ट्रा रिवार्ड की पेशकश करेगी जो हर महीने की 10-15 तारीख के बीच बिजली बिल का पेमेंट करेंगे।
बैलेंस एंड हिस्ट्री से पेटीएम बैलेंस चेक करने के लिए पेटीएम ऐप में साइन इन करें और फिर 'बैलेंस एंड हिस्ट्री' पर क्लिक करें और आखिर में अगले पेज पर आपके कुल पेटीएम वॉलेट बैलेंस को दिखाया जाएगा। सीधे पेटीएम वॉलेट से बैलेंस चेक करने के लिए अपने फोन पर पेटीएम ऐप खोलें और फिर 'पेटीएम वॉलेट' चुनें और आखिर में उपलब्ध बैलेंस स्क्रीन पर दिखेगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान