नयी दिल्ली। पेटीएम अपने ग्राहकों के लिए डीटीएच रिचार्ज पर एक नया कैशबैक ऑफर लेकर आई है। पेटीएम ने 2 पे 200 कैशबैक ऑफर का ऐलान किया है। इस ऑफर के तहत ग्राहकों को लगातार दो महीनों डीटीएच रिचार्ज पर 100 रुपये तक का गारंटीड कैशबैक मिलेगा। पेटीएम ने अपना इस ऑफर का ऐलान आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) 2021 से पहले किया है। आईपीएल 9 अप्रैल से शुरू होगा, जिसके पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। यानी पेटीएम ने यह ऑफर आईपीएल को ध्यान में रखते हुए शुरू किया है। अगर आप भी आईपीएल के नये सीजन का मजा टीवी पर लेना चाहते हैं तो पेटीएम से इस ऑफर के तहत अपना डीटीएच रिचार्ज कराएं और कैशबैक का फायदा उठाएं।

Advertisement

कैसे मिलेगा कैशबैक

पेटीएम के 2 पे 200 कैशबैक ऑफर की बात करें तो आप पेटीएम सर्विस का उपयोग करके डीटीएच भुगतान करके इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। आपको केवल पेटीएम ऐप / साइट में सर्विस प्रोवाइडर को सिलेक्ट करना है और पेमेंट करने के लिए रिचार्ज राशि दर्ज करनी है। एक बार राशि दर्ज करने के बाद आप पेमेंट करने के लिए अपने पसंदीदा मोड का इस्तेमाल कर सकते हैं। इनमें पेटीएम यूपीआई, पेटीएम वॉलेट, डेबिट / क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग शामिल हैं।

Advertisement
100 फीसदी तक कैशबैक

पेटीएम की एक पोस्ट-पेड सुविधा भी मौजूद है जिसमें ग्राहकों को अभी रिचार्ज करने और बाद में भुगतान करने की सुविधा मिलती है। इसके अलावा डीटीएच रिचार्ज ऑफर के तहत पेटीएम 100 प्रतिशत तक का कैशबैक भी दे रहा है। पेटीएम पर ऑनलाइन डीटीएच रिचार्ज करते समय प्रोमो कोड LUCKY200 का उपयोग करके उपयोगकर्ता इस ऑफ़र का लाभ उठा सकते हैं।

3 पे 300 ऑफर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 2 पे 200 वाले ऑफर से पहले पेटीएम ने पिछले महीने प्रीपेड और पोस्टपेड मोबाइल ग्राहकों के लिए 3 पे 300 कैशबैक ऑफर का ऐलान किया था। इसमें पहले तीन रिचार्ज पर 100 रुपये तक का कैशबैक और मौजूदा ग्राहकों के लिए 1000 रुपये तक का रिवार्ड पेश किया गया था।

1.4 अरब लेन-देन का आंकड़ा पार

मार्च में पेटीएम ने 1.4 अरब लेन-देन का आंकड़ा पार कर लिया। पीओएस, एंड्रॉइड स्मार्ट पीओएस जैसे आईओटी आधारित पेमेंट्स के विस्तार से कंपनी की ऑफ़लाइन पेमेंट्स में वृद्धि हुई।

पेटीएम का मिनी ऐप स्टोर

पेटीएम ने हाल ही में मिनी एप्स स्टोर पर 1.5 करोड़ मासिक यूजर्स प्राप्त किए हैं। शुरुआत के छह महीने बाद 600 से अधिक ऐप्स पेटीएम मिनी ऐप स्टोर पर उपलब्ध हैं। इसके अलावा 100 अन्य ऐप भी जल्द ही शामिल होंगी।