नई दिल्ली: जल्द ही छोटी दुकानों पर भी माइक्रो एटीएम लगाएगी जाएगी। हाइपरलोकल फिनटेक नेटवर्क बिल्डर PayNearby ने सोमवार को कहा कि उसने अपना खुद का एक माइक्रो एटीएम बनाया है। कंपनी ने कहा है कि उसकी योजना अगले एक साल में छोटी खुदरा दुकानों पर इन माइक्रो एटीएम को लगाने की है। इससे एटीएम मशीनों में कैश नहीं होने के कारण होने वाली समस्या से निजात मिलेगी। बता दें कि कंपनी का कहना है कि इसके लिए उसने नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के साथ एक समझौता किया है, इसके साथ ही इस कार्य के लिए स्मॉल फाइनेंस बैंक के साथ साझेदारी की है।
7.5 लाख से ज्यादा रिटेल टच प्वाइंट
कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इस माइक्रो एटीएम बिजनेस टर्मिनल की लॉन्चिंग के साथ PayNearby ने मनी विड्रॉल पोर्टफोलियो में अपनी मजबूती दर्ज कराई है। अब PayNearby रिटेलर डिबेट कार्ड से आधार आधारित मनी विड्रॉल सेवा के जरिए नकदी की निकासी कर सकेंगे। कंपनी का कहना है कि नई माइक्रो एटीएम मशीन काफी किफायती है और रोजाना बड़ी संख्या में कैश डील करने वाले दुकानदारों के लिए इसका स्मार्ट कैश मैनेजमेंट टूल काफी सहायक है। PayNearby ने इसे देश के 7.5 लाख से ज्यादा रिटेल टच प्वाइंट पर लॉन्च करने की घोषणा की है।
एक लाख दुकानों तक इस माइक्रो एटीएम पहुंचने की योजना
वहीं PayNearby के संस्थापक और सीईओ आनंद कुमार बजाज ने कहा कि कंपनी का लक्ष्य पहले साल में एक लाख दुकानों तक इस माइक्रो एटीएम को पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि इस मशीन की खासियत यह है कि यह पोर्टेबल, अफोर्डेबल और लो मेंटेनेंस है। उन्होंने कहा कि माइक्रो एटीएम का इस्तेमाल काफी किफायती है और इससे इंफ्रास्ट्रक्चर लागत घट जाती है। वहीं यह मशीन खासतौर पर ग्रामीण भारत के लिए काफी उपयोगी है जहां एटीएम की उपलब्धता काफी कम है। ग्रामीण भारत के अलावा शहरी क्षेत्रों में भी बड़ी संख्या में एटीएम आधार से लिंक्ड नहीं हैं या फिर उनमें फिंगर प्रिंट लेने की सुविधा उपलब्ध नहीं है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान