नई दिल्ली, सितंबर 17। भविष्य को सुनहरा बनाने के लिए अच्छी शिक्षा का होना जरूरी है। ऐसा बहुत बार होता है कि परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से बच्चों को पढ़ाई बीच में ही बंद करना पड़ता है। लेकिन अगर आपके सामने भी ऐसी स्थिति आ जाए तो आप पार्ट टाइम जॉब करके अपनी फीस जुटा सकते हैं।
एक स्टूडेंट के लाइफ में फीस के अलावा भी कई तरह के खर्चे होते ही हैं, जैसे कि किताबें, यूनिफॉर्म आदि। लेकिन पॉकेट मनी खर्चों से कम होने की वजह से कई बार इन चिजों के लिए भी पैसे नहीं बचते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो आप अपने फ्री टाइम में कुछ ऐसे काम कर सकते हैं जिनकी मदद से आपकी कमाई होती रहे और आपकी पढ़ाई पर कोई असर ना हो।
आज के दौर सोशल मीडिया का है। आज हर व्यक्ति के हाथ में एक स्मार्टफोन दिख जाता है। आज सोशल मिडिया के साथ पैसे कमाने का तरीका सबसे लिए आसान है। अगर आप पार्ट टाइम के तौर पर पैसा कमाना चाहते हैं तो सोशल मीडिया ब्लागर बनना एक बेहतर विकल्प है। आप खुद का एक चैनल क्रिएट कर सकते हैं। पैसे कमाने का यह एक बेहतर विकल्प है।
आज कल सभी युवा फोटोग्राफी का हुनर रखते हैं। अगर आप भी फोटोग्राफी करना पसंद करते हैं तो यह आपको पैसे भी दिला सकता है। फोटोग्राफी की मदद से पढ़ाई को आगे बढाया जा सकता है। इंटरटनेट पर बहुत सारी बेवसाइट ऐसी है जिन पर फोटो अपलोड करके आप आसानी से पैसे बना सकते हैं।
पैंफलेट्स का काम
पढ़ाई के बीच हम सबके पास इतना समय तो होता ही है कि हम कुछ घंटे काम के लिए दे सकते हैं। कुछ कंपनियों के पैंपलेट बांट कर भी पॉकेट मनी निकाला जा सकता है। यह काम थोड़ा असहज महसूस कराता है लेकिन कम समय में एक अच्छा पैसा कमाया जा सकता है।
More Articles
- दिल्ली मेट्रो अपडेट: आज से सभी स्टेशन खुले, भीड़ से बचने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
- दिल्ली मेट्रो अलर्ट: आज 18 स्टेशन बंद, घर से निकलने से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें