नई दिल्ली, अगस्त 08। पर्सनल लोन कठिन समय में जरूरी कामों को निपटाने में बेहद उपयोगी साबित होता है। लेकिन कई बार पर्सनल लोन को पाने के लिए बड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। ऐसी स्थिति में पैन कार्ड काम को आसान बना सकता है। आप पैन कार्ड की मदद से 50,000 हजार रुपये तक का लोन ले सकते हैं। ज्यादातर बैंक पैन कार्ड के जरिए लोन दे रहे हैं।
आज के समय में हर वित्तीय काम के लिए पैन कार्ड का उपयोग सबसे जरूरी हो गया है। बैंक में खाता खोलने से लेकर लोन लेने और इनकम टैक्स रिटर्न भरने तक पैन कार्ड की उपयोगिता है। बैंकों से भारी लेनदेन करने के लिए भी पैन कार्ड की आवश्यकता होती है।
पैन कार्ड की डिटेल्स की मदद से बैंक या एनबीएफसी (नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कॉरपोरेशन) आपका सिबिल स्कोर चेक कर पाते हैं। सीबील स्कोर से बैंक या एनबीएफसी को आपके पिछले लेनदेन की डिटेल्स मिल जाती है। अगर आपका पिछला लेनदेन रिकॉर्ड अच्छा रहा है तो आपका सीबील स्कोर बढ़िया होगा।
पैन कार्ड की मदद से आप 50 हजार रुपये तक का लोन आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। बैंक बिना किसी सिक्योरिटी के अच्छे सीबील स्कोर के आधार पर 50,000 रुपये तक का लोन दे देते हैं। केवल पैन कार्ड से सिबिल स्कोर चेक करके दिया गया लोन भी एक असुरक्षित लोन की कैटेगरी में आता है , इसलिए बैंक पैन कार्ड के जरिए बड़े अमाउंट का लोन नहीं देते हैं। पर्सनल लोन का उपयोग आप अपनी निजी जरूरी खर्चों पर कर सकते हैं।
पैन कार्ड के मदद से लोन पाने के लिए आपको कुछ डॉक्यूमेंट जमा करने होंगे। लोन पाने के लिए आपके पास कम से कम दो साल का वर्क एक्सपीरियंस होना चाहिए। आप किसी कंपनी में जॉब करते हो या फिर आपका खुद का बिजनेस हो, आपका क्रेडिट स्कोर बेहतर होना चाहिए। क्रेडिट स्कोर बेहतर होने पर ही आप लोन पाने के पात्र होंगे।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान