Paint Sector Outlook: शेयर बाजार में जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा. लगातार 5वें दिन बाजार में हरियाली है. बाजार की तेजी में पेंट सेक्टर में जोश दर्ज किया जा रहा, जिसमें आने वाले समय में प्रतिस्पर्धा बढ़ने की आशंका है. सेक्टर को लेकर ब्रोकिंग फर्म मॉर्गन स्टैनली ने रिपोर्ट जारी किया है.
मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट के मुताबिक इस वजह से सेक्टर की दिग्गज कंपनियों के मार्केट शेयर में गिरावट आ सकती है. ब्रोकरेज फर्म ने इस सेक्टर के लिए डी-रेटिंग की शुरुआत होने की आशंका जताई है, जिसके लिए कई वजह भी बताए हैं. उनका मानना है कि पिछले कुछ सालों से पेंट सेक्टर में हो रही स्थिर डबल डिजिट ग्रोथ अब शायद न रहे.
पेंट्स स्टॉक्स पर ब्रोकिंग फर्म का नजरिया
मॉर्गन स्टैनली की रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक इस सेक्टर के पुराने खिलाड़ी अपना मार्केट शेयर बचाने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि, डी-रेटिंग कितनी होगी. इस पर स्प्षटता नहीं है. लेकिन बिड़ला ओपस को छोड़कर टॉप 5 कंपनियां 281 बेसिस प्वाइंट तक मार्केट शेयर खो सकती हैं.
मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक ब्रोकरेज का अनुमान है कि अगले 3 सालों में एशियन पेंट्स को सबसे ज्यादा नुकसान हो सकता है. FY2025-28 के दौरान एशियन पेंट्स का मार्केट शेयर 209 बेसिस प्वाइंट तक गिर सकता है. यही कारण है कि ब्रोकरेज फर्म ने इस सेक्टर से जुड़े कुछ शेयरों के टारगेट प्राइस में कटौती की है, जिसमें एशियन पेंट्स, कंसाई नेरोलैक और बर्जर पेंट्स जैसे शेयर शामिल हैं.
दमदार तेजी दिखा सकते हैं ये स्टॉक्स
मॉर्गन स्टैनली ने एशियन पेंट्स के टारगेट प्राइस को 2126 रुपए प्रति शेयर से घटाकर 1909 रुपए प्रति शेयर कर दिया है. कंसाई नेरोलैक के टारगेट प्राइस को 221 रुपए प्रति शेयर से घटाकर 212 रुपए प्रति शेयर किया गया है, जबकि बर्जर पेंट्स के टारगेट प्राइस को 482 रुपए प्रति शेयर से घटाकर 466 रुपए प्रति शेयर कर दिया गया है.
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More Articles
- शेयर बाजार में आज बड़ा एक्शन: इंफोसिस-इंडिगो के नतीजों और कैलिबर माइनिंग की लिस्टिंग पर रखें नजर, इन 7 स्टॉक्स में दिखेगी हलचल!
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- Indo-MIM IPO: लिस्टिंग गेन का लालच या SIP की लंबी रेस? निवेश से पहले ये जरूर पढ़ें
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!