नई दिल्ली। शेयर बाजार में आज ईद का अवकाश है। शेयर बाजार के अलावा देश के करंसी, कमोडिटी और बॉन्ड मार्केट भी बंद रहेंगे। ईद की वजह से देश के सभी प्रमुख बाजारों में अवकाश की घोषणा की गई है। अब सभी बाजार शुक्रवार को अपने तय वक्त के अनुसार खुलेंगे। वहीं कल यानी बुधवार को शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ था।
बुधवार का शेयर बाजार का हाल
कल यानी बुधवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट का दौर रहा। सेंसेक्स करीब 471.01 अंक की गिरावट के साथ 48690.80 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 154.30 अंक की गिरावट के साथ 14696.50 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। इसके अलावा बीएसई में कुल 3,233 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 1,587 शेयर तेजी के साथ और 1,488 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए थे। वहीं 158 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। इसके अलावा डॉलर के खिलाफ रुपया 8 पैसे की कमजोरी की के साथ 73.42 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
शेयर बाजार की आगे आने वाली छुट्टियां
साल 2021 में शेयर बाजार सहित अन्य प्रमुख बाजारों में कई दिनों अवकाश रहेगा। वर्ष 2021 में कुल 14 दिन नेशनल स्टॉक में अवकाश रहेगा, इसमें से कुछ दिन ऐसे भी हैं, जब आप वीकेंड प्लान कर सकते हैं।
इस साल इक्विटी मार्केट में छुट्टियां
ईद-उल-फितर या रमजान ईद, 13 मई, 2021, गुरुवार
बकरीद, 21 जुलाई 2021, बुधवार
मुहर्रम, 19 अगस्त 2021, गुरुवार
गणेश चतुर्थ, 10 सितंबर, 2021, शुक्रवार
दशहरा, 15 अक्टूबर, 2021, शुक्रवार
दीपावली, 4 और 5 नवंबर 2021 (गुरुवार और शुक्रवार)
गुरुनानक जयंती - 19 नवंबर, 2021, शुक्रवार
More Articles
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- Market Outlook: गिरते बाजार में घबराएं नहीं, इन Levels और Sectors पर रखें नजर