Hongkong tourism: कोरोना महामारी के दौरान विश्वभर में टूरिज्म का कारोबार सबसे अधिक प्रभावित हुआ था। कोरोना के कारण दुनिया के सभी देशों ने यात्रा से संबंधित तमाम पाबंदिया लागू की थी। कोरोना का प्रभाव कम होने के बाद अब दुनिया धीरे-धीरे कोविड से उबर रही है। लोग घूमने के लिए एक देश से दूसरे देश आने जाने लगे हैं। लगभग सभी देशों में आम जनजीवन भी पटरी पर लौट आया है। लेकिन टूरिज्म सेक्टर की कमर अभी पूरी तरह से सीधी नहीं हुई है।
सभी देश अपने देश में टूरिज्म सेक्टर को जल्द पटरी पर लाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। पर्यटकों को लुभाने के लिए तमाम तरफ के ऑफर की पेशकश की जा रही है। हांगकांग ने देश में टूरिज्म को फिर से प्री-कोविड लेवल पर लाने के लिए एक बेहतरिन ऑफर की पेशश की है। हांगकांग अपने देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पांच लाख हवाई टिकट फ्री में देने जा रहा है।
कोरोना के आगमन से पहले पूरी दुनिया से तमाम लोग हांगकांग छूट्टिया बिताने जाया करते थे। लेकिन महामारी के समय से अभी तक हांगकांग के टूरिज्म में काफि गिरावट आई है। हांगकांग पर्यटकों को फिर से आकर्षित करने की पूरी कोशिश कर रहा है। टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए हांगकांग एयरपोर्ट अथॉरिटी ने दुनिया भर से हांगकांग आने वाले यात्रियों के लिए पांच लाख हवाई टिकट मुफ्त में देने की घोषणा की है। इन पांच लाख टिकटों की कीमत कुल 254.8 मिलियन डॉलर तक आंकी जा रही है।
हांगकांग में कोरोना संबंधित सभी प्रकार की सख्ती हटा ली गई है। सरकार देश में पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। हांगकांग एयरपोर्ट अथॉरिटी के प्रवक्ता का कहना है कि एविएशन सेक्टर को सपोर्ट करने के लिए अथॉरिटी ने राहत पैकेज के के रुप में घरेलू एयरलाइनों से लगभग पांच लाख हवाई टिकट एडवांस में खरीद लिए हैं। इससे एयरलाइन को मदद मिलेगी और जो लोग हांककांग घूमने आना चाहते हैं उन्हें यह टिकट फ्री में दिए जाएंगे।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!