नई दिल्ली, फरवरी 27। यदि आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं या निवेश करने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। क्योंकि हम आपको एक ऐसे शेयर की जानकारी देंगे, जो बढ़िया रिटर्न दे सकता है। शेयर मार्केट के हजारों शेयरों में मुनाफा कमाने के लिए बढ़िया शेयर चुनना बहुत मुश्किल काम है। पर हम आपकी ये मुश्किल आसान कर सकते हैं। इसके लिए आपको ये खबर अंत तक पढ़नी होगी ताकि आपको ऐसे शेयर की जानकारी मिले, जो बढ़िया रिटर्न दे सकता है।
हम यहां बात करने जा रहे हैं विश्वराज शुगर की। ये एक चीनी निर्माता कंपनी है। इसका शेयर आज 20.45 रु पर है। बीते शुक्रवार को कंपनी का शेयर 0.80 रु या 4.07 रु की तेजी के साथ 20.45 रु पर बंद हुआ था। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 386.92 करोड़ रु है। यानी ये एक स्मॉल कैप कंपनी है। कंपनी का शेयर मौजूदा भाव से भारी रिटर्न दे सकता है।
विश्वराज शुगर का शेयर 20.45 रु से 50 रु तक जा सकता है। ये अनुमान लगाया है आईआईएफएल सिक्योरिटीज ने, जो कि एक प्रमुख ब्रोकिंग फर्म है। अगर विश्वराज शुगर का शेयर 50 रु तक जाता है तो आपको आराम से 144.5 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। यानी 1 लाख रु के कुछ महीनों में 2.44 लाख रु से अधिक बन सकते हैं। आम तौर पर देखा गया है कि जोखिम के बावजूद स्मॉल कैप शेयरों में तगड़ा रिटर्न देने की क्षमता होती है।
हालांकि एक बात का ध्यान रहे कि विश्वराज शुगर बीते एक साल में नुकसान कराने वाले शेयरों में रहा है। बीते हफ्ते 5 कारोबारी दिवसों में यह 1.92 फीसदी गिरा। जबकि 1 महीने में यह 10.89 फीसदी गिरा। इसके 6 महीनों का रिटर्न निगेटिव 33.90 फीसदी और 2022 में अब तक रिटर्न 18.36 फीसदी रहा है। आखिर में बात करें एक साल की तो यह 24 फीसदी से अधिक फिसला है।
विश्वराज शुगर भी एक छोटी कंपनी है। ऐसी कंपनियों के शेयरों में निवेश करने पर जोखिम अधिक रहता है। इसलिए निवेश से पहले इस जरूर ध्यान दें। निवेश से पहले जानकारों की सलाह लेना बेहतर है।
रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण की शुरुआत और तेल की बढ़ती कीमतों ने 25 फरवरी को समाप्त सप्ताह में बाजार को कमजोर कर दिया। हालांकि शुक्रवार को सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बाद बेंचमार्क सूचकांकों ने 2.5 प्रतिशत की रिकवरी दिखाई। बीते हफ्ते सभी इंडेक्स गिरे और गिरावट दो से पांच प्रतिशत तक रही। सप्ताह के दौरान बीएसई सेंसेक्स 1,974 अंक या 3.41 प्रतिशत गिर कर 55,858 और निफ्टी 50 3.6 प्रतिशत या 618 अंक गिर कर 16,658 पर आ गया। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 क्रमशः 3.4 और 5.3 प्रतिशत गिर गए। जानकारों का मानना है कि रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष कम होने तक बाजार में मंदी बनी रह सकती है। इसके अलावा आर्थिक डेटा और मासिक ऑटो बिक्री आने वाले सप्ताह के लिए तैयार है।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित