नई दिल्ली, सितंबर 01। पिछले कुछ हफ्तों से भारतीय शेयर मार्केट में पॉजिटिव ग्रोथ देखने को मिल रही है। ग्रोथ के साथ ही निवेशक भी मार्केट में निवेश के लिए आकर्षित हो रहें हैं। स्टॉक मार्केट में हो रहे डेवेलपमेंट को ध्यान में रखते हुए वैशाली पारेख ने शार्ट टर्म में अच्छे रिटर्न के लिए तीन कंपनियों में निवेश करने की सलाह दी है। वैशाली प्रभुदास लीलाधर प्रा. लिमिटेड के टेक्निकल रिसर्च टिम की वाइस प्रेसिडें हैं।
वर्तमान बाजार मूल्य: 187, लक्ष्य मूल्य: 220, स्टॉप लॉस: 175
ग्रीनप्लाई का स्टॉक काफी समय से 175 - 180 रुपए के स्तर के आसपास मजबूत हो रहा है और इसने अच्छा समर्थन बनाए रखा है। ग्रीनप्लाई धिरे धिरे मोमेंटम गेन कर रहा है। अनुकूल संकेतकों और आरएसआई में वृद्धि के साथ, हम इस स्टॉक में 175 रुपए के स्टॉप लॉस को रखते हुए 220 रुपए के ऊपर के लक्ष्य के लिए खरीदने की सलाह देते हैं।
वर्तमान बाजार मूल्य: 100, लक्ष्य: 125, स्टॉप लॉस: 90
कंपनी ने गिरावट के बाद से अब ग्रोथ दिखाई है। आरएसआई में वृद्धि और अच्छी मात्रा में भागीदारी के साथ, कंपनी के स्टॉक की कीमत जल्द ही लगभग 125 रुपए के स्तर तक बढ़ने की उम्मीद है। हम इस शेयर में 125 के अपसाइड टारगेट के लिए 90 का स्टॉपलॉस रखते हुए खरीदारी करने की सलाह देते हैं।
वर्तमान बाजार मूल्य: 391, लक्ष्य 450, स्टॉप लॉस 375
स्टॉक 350 के स्तर के आस- पास की स्थिति बरकरार रखी है। कंपनी के स्टॉक ने दैनिक चार्ट में अच्छी मात्रा गतिविधि के साथ सकारात्मक तेजी से उलट पैटर्न बनाया है। आरएसआई संकेतक ने भी सकारात्मक पूर्वाग्रह को इंगित किया है। हाल के बॉटम्स को जोड़ने वाली ट्रेंडलाइन दर्शाती है कि स्टॉक एक बढ़ते रुझान में है और अच्छा रिटर्न दे सकता है। हम 375 का स्टॉपलॉस रखते हुए इस शेयर में 450 के ऊपर के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह देते हैं।
More Articles
- IndiGo Stock 2 दिन में 5% टूटा , क्या Succession Planning बनी वजह?
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- Market Outlook: गिरते बाजार में घबराएं नहीं, इन Levels और Sectors पर रखें नजर
- Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!