नई दिल्ली, अगस्त 17। गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) की चोरी को रोकने के लिए केरल सरकार ने अनूठी पहल की है। सरकार ने इसके लिए एक एप लॉन्च की है। जो गुड्स और सेवाओं पर जीएसटी बिल लेने वालों को पुरस्कृत करेगा। सरकार इसके तहत 5 करोड़ रूपये तक के पुरुस्कार देगी।
मंगलवार को केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने यह 'लकी बिल ऐप' लॉन्च किया। समान खरीदने के बाद लोग एप पर समान का मूल जीएसटी बिल अपलोड करने पर 25 लाख रुपये तक का नकद समेत अन्य पुरस्कार जीत सकते हैं। विजयन ने कहा कि ऐप का उद्देश्य लोगो को सामान का बिल मांगने और इस एप के माध्यम से उसे अपलोड करने के लिए प्रोत्साहित करना है, ताकि जीएसटी की चोरी को रोका जा सके। उन्होंने कहा, एप का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को सामान का बिल मांगने के ट्रेंड हो बढ़ावा देना है।
मुख्यमंत्री की तरफ से कहा गया है कि इस साल के बजट में इस परियोजना के लिए पांच करोड़ रूपये निर्धारित किए गए है। इस एप को उन्होंने केरल के डिजिटल विश्वविद्यालय की सहायता से तैयार किया गया है। इस एप में लोगो को बिल अपलोड करने के डेली, वीकली और मासिक आधार पर पुरुस्कार किए जायेंगे ये अपनी तरह का पहला एप है। इस आप में एक बड़ा प्राइस भी है। जिसका चयन एक ड्रॉ के माध्यम से किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुत सारे पुरस्कारों के अलावा 25 लाख रूपये का नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा और साथ ही हर वर्ष 5 करोड़ रूपये के मूल्य के पुरुस्कार भी दिए जायेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास के लिए टैक्स कलेक्शन अहम है और इसके लिए लोगों, व्यापारियों और सरकारी अधिकारियों का सहयोग बेहद जरूरी है।
More Articles
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित