नयी दिल्ली। ओप्पो के एफ17 स्मार्टफोन की भारत में बिक्री शुरू हो गई है। इस खूबसूरत और दमदार स्मार्टफोन की कीमत 22,990 रुपये है। ओप्पो एफ17 कुछ दिन पहले ही लॉन्च किया गया था। ओप्पो एफ17 में 6 एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) कैमरे दिए गए हैं। साथ ही ये स्मार्टफोन 30 डब्लू वीओओसी 4.0 फ्लैश चार्ज से लैस है। बता दें कि अगर आप इस स्मार्टफोन को खरीदना चाहते हैं तो आपको कई ऑफर और डिस्काउंट मिलेंगे। कैशबैक और डिस्काउंट से आप हजारों रु बचा सकते हैं। कंपनी की तरफ से बेहद कम ईएमआई का ऑफर भी दिया जा रहा है। आप इस स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट और अमेज़न सहित प्रमुख ई-कॉमर्स साइटों पर ऑनलाइन खरीद सकते हैं। साथ ही आपको देश भर में ऑफ़लाइन रिटेल स्टोर्स पर भी ये स्मार्टफोन मिल जाएगा। आइए अब जानते हैं इस स्मार्टफोन पर मिलने वाले डिस्काउंट के बारे में। साथ ही जानेंगे इस फोन के खास फीचर्स भी।
ओप्पो ने आईसीआईसीआई बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और फेडरल बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड से इस समर्टफोन की खरादीर पर 7.5 फीसदी तक कैशबैक देने का ऐलान किया है। इसके अलावा ओप्पो एफ17 प्रो को आसानी से खरीदने के लिए स्टैंडर्ड ईएमआई और नो-कॉस्ट ईएमआई दोनों ऑफर पेश किए गए हैं। कंपनी ने फोन के लिए 1,095 रुपये से शुरू होने वाली सबसे कम ईएमआई ऑप्शन की पेशकश की है। साथ ही 1,717 रुपये की विशेष फिक्स्ड ईएमआई योजना का भी ऐलान किया गया है।
अन्य बेनेफिट में 180 दिनों तक डैमेज प्रोटेक्शन, 70 फीसदी निश्चित बायबैक मूल्य और 180 दिन एक्सटेंडेड वारंटी शामिल है। कंपनी की तरफ से पेश किए गए कॉम्बो ऑफर के तहत ओप्पो एफ17 प्रो की खरीदारी आपको ओप्पो एन्को डब्ल्यू 51 ईयरफोन 10 फीसदी डिस्काउंट पर मिल सकेगा। इतना ही नहीं अमेज़न पे बैलेंस ट्रांजेक्शन पर 1,500 रुपये की अतिरिक्त छूट भी दी जा रही है। अगर कैशबैक और इस डिस्काउंट को मिलाएं तो इस फोन पर 3200 रु से ज्यादा की बचत करने का बेहतरीन मौका है।
फीचर्स की बात करें तो ओप्पो एफ17 प्रो में 60 हर्ट्ड रिफ्रेश रेट क साथ 6.4 इंच की सुपर एमोलेड कर्व्ड एफएचडी+ डिस्प्ले (2400x1080p रेजोल्यूशन) दी गई है। यह स्मार्टफोन मीडियाटेक हेलियो पी95 एसओसी प्रोसेसेर है। साथ ही इसमें 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज भी मौजूद है। 4000 एमएएच की बैटरी से लैस ये फोन 30 डब्लू का वीओओसी 4.0 चार्ज सपोर्ट करता है। ओप्पो एफ17 एंड्रॉयड 10 आधारित कलरओएस 7.2 चलता है।
कैमरे की बात करें तो ओप्पो एफ17 प्रो में क्वाड-कैमरा (4 कैमरे) सेटअप है। इसमें 48 मेगापिक्सेल सैमसंग जीएम1एसटी मुख्य सेंसर, 8 मेगापिक्सेल वाइड-एंगल सेंसर, 2 मेगापिक्सेल मोनो सेंसर और 2 मेगापिक्सेल का पोर्ट्रेट सेंसर शामिल है। सेल्फी के लिए यूजर्स को 16 मेगापिक्सेल और 2 मेगापिक्सेल का डुअल सेंसर सेटअप मिलेगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान