नई दिल्ली, अगस्त 26। यदि आप बहुत अधिक शॉपिंग ऑनलाइन वेबसाइट्स जैसे फ्लिपकार्ट और अमेजन आदि से करते है और आप चाहते है कि ऑनलाइन शॉपिंग से आप बेहतर प्रोडक्ट ने साथ अच्छे खासे पैसे की भी बचत कर सके तो फिर आज हम आपको कुछ टिप्स बता रहे है जो आपको ऑनलाइन शॉपिंग के समय बेहतर डील दिलवा सकती है और आपको हजारों रूपये की बचत भी हो सकती हैं।
यदि आप ऑनलाइन शॉपिंग में पैसों की बचत करना चाहते है तो फिर आप कभी भी वीक एन्ड पर शॉपिंग ना करें और सेल आने का इंतजार ना करें। क्योंकि इस समय समान बहुत अधिक तेजी से खत्म होता है। फिर इसकी कीमत भी बहुत तेज़ी से बढ़ती है। यदि आप चाहते है कि आपको कम प्राइस में समान मिले तो फिर आप वर्किंग डेज में शॉपिंग करें इस समय आप ऑनलाइन शॉपिंग में अच्छे पैसों की बचत कर सकते है।
जो लोग क्रेडिट कार्ड का यूज करते है उनके लिए ऑनलाइन शॉपिंग में क्रेडिट कार्ड का उपयोग एक बेहतर डिस्काउंट दिला सकता है। क्योंकि क्रेडिट कार्ड में अच्छे अच्छे डिस्काउंट ऑफर्स मिलते है। इसलिए आपको इसके बारे में जानकारी होनी चाहिए। यदि आप शॉपिंग के लिए क्रेडिट कार्ड लेने का भी सोच रहे है तो फिर आप सोच ले की आप किन चीजों की खरीददारी अधिक करते है। इस हिसाब से क्रेडिट कार्ड को खरीदे क्योंकि बहुत सारे क्रेडिट कार्ड को जो अपनी एक अलग खूबी के साथ आता है। ये आपको शॉपिंग में बचत करने के लिए मदद कर सकता है।
यदि आप कोई प्रोडक्ट खरीद रहे है तो आपको उसको खरीदने से पहले उस प्रोडक्ट का कम्पैरिजन दूसरी वेबसाइट से जरूर कर लेना चाहिए। बहुत बार आपको सेम प्रोडक्ट अन्य वेबसाइट में कम कीमत में मिल जाता है। आपको हर एक दूसरी वेबसाइट में नजर बनाकर रखना चाहिए जो आपके बहुत काम आ सकती है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान