नई दिल्ली: आधार की डिटेल से तुरंत ऑनलाइन पैन जारी करने की सुविधा इसी महीने शुरू हो जाएगी। आधार के विवरण देने पर तुरंत ऑनलाइन पैन कार्ड जारी करने की सुविधा इसी महीने से चालू हो रही है। यह बात की जानकारी राजस्व सचिव अजय भूषण पांडे ने गुरुवार को दी। बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लोकसभा में एक फरवरी को पेश आम बजट 2020-21 में पैन आवंटन करने की प्रक्रिया को आसान करने का प्रस्ताव किया गया था। बजट में कहा गया था कि इसके लिये आधार के जरिये तत्काल आधार पर स्थायी खाता संख्या (पैन) जारी करने की सुविधा दी जाएगी।नए PAN कार्ड के लिए ऑनलाइन ऐसे करें आवेदन ये भी पढ़ें
आवेदन ई-पैन डाउलोड कर सकेंगे
बता दें कि प्रणाली को तैयार किया जा रहा है, इस महीने से इसकी शुरुआत होगी। इस बात की जानकारी दें कि इस सुविधा को विस्तार से समझाते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति आयकर विभाग की वेबसाइट पर जाकर इसका लाभ उठा सकता है। इसके लिये आधार संख्या प्रस्तुत करने की जरूरत होगी। इसके बाद उसे आधार के साथ पंजीकृत मोबाइल पर ओटीपी मिलेगा। ओटीपी से आधार की जानकारियों का सत्यापन होगा। इसके बाद तत्काल पैन जारी हो जाएगा और उपभोक्ता अपना ई-पैन डाउनलोड कर सकेंगे।
30.75 करोड़ लोग पैन-आधार लिंक कर चुके
सरकार ने पैन धारकों के लिये पैन के साथ आधार को जोड़ना अनिवार्य कर दिया है। देश में 30.75 करोड़ से ज्यादा पैन धारक हैं। हालांकि 27 जनवरी 2020 तक 17.58 करोड़ पैन धारकों ने पैन के साथ आधार को नहीं जोड़ा था। मालूम हो कि इसकी समयसीमा 31 मार्च 2020 को खत्म हो रही है। नई सुविधा से करदाताओं को आवेदन फॉर्म भरने और कर विभाग में जाकर जमा करने से छुटकारा मिलेगा। कर विभाग को भी डाक के जरिये पैन कार्ड उपभोक्ताओं के पते पर भेजने से छुटकारा मिलेगा। SBI की बड़ी सौगात : सस्ता हुआ होम और ऑटो लोन ये भी पढ़ें
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान