Online Gaming Bill 2025: संसद के ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025 पारित किए जाने के बाद भारत के रियल-मनी गेमिंग इंडस्ट्री में उथल-पुथल मच गई है। यह बिल सभी पैसे-आधारित ऑनलाइन गेम्स पर बैन लगाता है और एक करोड़ रुपये तक के जुर्माने और जेल की सजा का प्रोविजन करता है।
देश के सबसे बड़े गेमिंग प्लेटफॉर्म में से एक मोबाइल प्रीमियर लीग (MPL) ने कहा है कि वह अपने रियल-मनी ऑफर बंद कर रहा है। लिंक्डइन पर एक पोस्ट में कंपनी ने कहा कि वह कानून के शासन का सम्मान करती है और बैन का पूरी तरह से पालन करेगी।
MPL ने बंद किया मनी गेम्स
कंपनी ने कहा कि हम भारत में MPL प्लेटफॉर्म पर पैसे से जुड़े सभी गेमिंग ऑफर तुरंत प्रभाव से निलंबित कर रहे हैं। हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता हमारे उपयोगकर्ता हैं। हालांकि अब नई जमा राशि स्वीकार नहीं की जाएगी, लेकिन ग्राहक अपनी बचे पैसे आसानी से निकाल सकेंगे। हालांकि, एमपीएल प्लेटफॉर्म पर अब ऑनलाइन मनी गेम्स उपलब्ध नहीं होंगे।
MPL, जिसके दुनिया भर में 12 करोड़ से ज्यादा रजिस्ट्रर यूजर हैं, इस क़ानून के बाद बंद होने वाला पहला प्रमुख प्लेटफॉर्म है।प्रतिद्वंद्वी ज़ूपी ने भी पुष्टि की है कि वह पेड गेम्स बंद कर देगा।
पेड ऑनलाइन गेमिंग
जूपी पूरी तरह से चालू है और हमारे खिलाड़ी इस प्लेटफॉर्म पर अपने पसंदीदा गेम्स का आनंद लेना जारी रख सकते हैं। नए ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025 के अनुरूप, हम पेड गेम्स बंद कर रहे हैं, लेकिन लूडो सुप्रीम, लूडो टर्बो, स्नेक्स एंड लैडर्स और ट्रंप कार्ड मेनिया जैसे हमारे बेहद लोकप्रिय फ्री गेम सभी यूजर के लिए फ्री उपलब्ध रहेंगे।
जूपी ने कहा कि हम भारत भर में अपने 15 करोड़ से ज्यादा यूजर को फ्री में मजेदार, आकर्षक और जिम्मेदार गेमिंग और मनोरंजन का अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
इस बीच ड्रीम स्पोर्ट्स ने हाल ही में लॉन्च किए गए फैंटेसी स्पोर्ट्स ऐप ड्रीम पिक्स पर सभी 'पे टू प्ले' प्रतियोगिताओं को भी बंद कर दिया है। ड्रीम पिक्स एक हाल ही में लॉन्च किया गया फैंटेसी स्पोर्ट्स ऐप है जो यूजर को चार-खिलाड़ियों की टीम बनाने और दोनों पारियों में प्रतिस्पर्धा करने की सुविधा देता है। कंपनी अपने कैज़ुअल आरएमजी ऐप, ड्रीम प्ले को भी बंद कर रही है। दोनों ऐप फैंटेसी स्पोर्ट्स दिग्गज ने हाल के महीनों में लॉन्च किए थे।
More Articles
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति
- Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?