Navratna Share: सरकारी क्षेत्र की सबसे अधिक लाभ कमाने वाली नवरत्न कंपनी ONGC के शेयर 22.50 रुपये से उठकर कभी 295.70 रुपये के स्तर पर पहुंच गए थे। लेकिन, इस साल कंपनी के स्टॉक में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। ओएनजीसी के शेयर इस साल अभी तक 5.31 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज कर चुके हैं। इस हफ्ते इसमें कमाई का मौका बन रहा है।
कौन सी कंपनियां है नवरत्न
बता दें भारत सरकार ने साल 1997 में नौ सरकारी कंपनियों की पहचान की थी। यह वह कंपनियां थी जो सककार के अनुसार तुलनात्मक रूप से फायदे की स्थिति में थे। इन कंपनियों में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा उद्योग बनने की क्षमता थी। सरकार ने जीन 9 कंपनियों को चुना था उनमें भेल, बीपीसीएल, जीएआईएल, एचपीसीएल, आईओसी, एमटीएनएल, एनटीपीसी, ओएनजीसी और सेल शामिल थे। इन 9 कंपनियों को नवरत्न के नाम से जानते हैं।
155 रुपए तक पहूंच सकते हैं ONGC के शेयर के दाम
बाजार के जानकार ओएनजीसी पर दाव लगाने की बात कह रहे हैं। इस हफ्ते के लिए ओएनजीसी का टारगेट प्राइस प्राइस 155 रुपए सेट किया है। ओएनजीसी के आज के कारोबार की बात करें तो कंपनी के स्टॉक आज सुबह शुरुआती कारोबार में ही कंपनी के शेयर में गिरावट दिखी। आज ओएनजीसी के शेयर 132.90 रुपये तक आ गए थे। जानकारों का कहना है कि इसपर निवेशकों को 132 रुपए का स्टॉपलॉस मेंटेन करना है। कुछ दिनो में कंपनी के स्टॉक में अच्छी उछाल देखने को मिलेगा। आज कारोबार के बाद ओएनजीसी के स्टॉक 135.20 के स्तर पर बंद हुए।
जानकार दे रहे हैं खरीदने की सलाह
हिन्दुस्तान की खबर के मुताबिक 22 विश्लेषकों में से 12 ने ओएनजीसी के शेयर को तुरंत खरीदने की सलाह दी है। जिन निवेशको ने ओएनजीसी के शेयर पहले से खरीद रखे है। जिन निवेशकों के पास ओएनजीसी के शेयर हैं, उनके लिए 5 ने होल्ड रखने करने की सलाह दी है। 3 विश्लेषकों ने स्टॉक को बेचने की सलाह दी है। कुछ विशेषज्ञो ने निवेशकों को इसे एक साल के लिए खरीदने की सालाह दी है। एक साला के लिए टारगेट प्राइस 177 रुपए रखा है।
डिस्क्लेमर: यह ब्रोकरेज फर्म और जानकारों की राय है, गुडरिटर्न इसमें निवेश की सलाह नहीं देता है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले सलाहकारों की मदद लें।
More Articles
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?