नई दिल्ली: वनप्लस अपना किफायती स्मार्ट टीवी ला रहा है। वनप्लस आज भारत में अपनी नई टीवी सीरीज वनप्लस टीवी 2020 को लॉन्च करने वाला है। पिछली सीरीज के मुकाबले नई सीरीज के वनप्लस टीवी सस्ते होंगे। वनप्लस आज 2 जुलाई को भारत में अपनी नई स्मार्ट टीवी लॉन्च करने के लिए तैयार है। खास बात ये है कि कंपनी की ये टीवी बजट सेगमेंट में पेश की जाएगी, जिसकी कीमत का खुलास खुद कंपनी ने कर दिया है।
टीवी की लॉन्चिंग आज शाम 7 बजे
अच्छी बात ये है कि वनप्लस टीवी को 20 हज़ार से कम के शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही ये भी सामने आया है कि कंपनी इसे तीन साइज़ में पेश करेगी। इस टीवी की लॉन्चिंग शाम 7 बजे होगी, जिसकी लाइव स्ट्रीमिंग देखी जा सकती है। इस ऑनलाइन इवेंट को वनप्लस इंडिया के ऑफिशल ट्विटर और यूट्यूब पेज पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही आप यहां दिए गए स्ट्रीमिंग लिंक पर भी क्लिक करके इस इवेंट को लाइव देख सकते हैं।
वनप्लस की 3 सस्ती स्मार्ट टीवी भारत में होंगी लॉन्च
मिली जानकारी के मुताबिक वनप्लस टीवी 32 इंच, 43 इंच और 55 इंच के साइज़ में आएगी। कंपनी के चीफ पीट लाउ ने टीवी के कुछ फीचर्स का पता चल गया है। ये टीवी एचडी, फुल एचडी और क्वाड एचडी रेजोलूशन के साथ आने की बात कही गई है। बताया गया कि वनप्लस टीवी अल्ट्रा स्लिम डिजाइन के साथ आएगी। इसके साथ ही इसके फ्रेम के लिए कारबन फाइबर स्पेशल अलूमिनियम अलॉय दिया गया है, जो कि पिछले साल लॉन्च हुए वनप्लस टीवी Q1 सीरीज़ की तरह ही है। बताया गया है कि वनप्लस की ये टीवी बहुत ही पतले बेज़ल के साथ, Dolby Atmos सपोर्ट और स्लिम सपोर्ट के साथ आएंगीं।
वनप्लस टीवी की कीमत जानिए यहां
वनप्लस की दी गई जानकारी से मालूम हुआ है कि 32 इंच मॉडल की कीमत 19,999 रुपये, 43 इंच मॉडल की कीमत 29,999 रुपये और 55 इंच मॉडल की कीमत 49,999 रुपये रखी जा सकती है। इसके अलावा वनप्लस के नए स्मार्ट टीवी के लिए अमेजन पर पहले से ही प्री-बुकिंग चल रही थी, जिसमें ग्राहकों को एक्सटेंडेड वारंटी ऑफर मिल रहा है। पता चला है कि ये वनप्लस 8 सीरीज़ स्मार्टफोन से भी पतला होगा। टीवी के बिल्ट-इन स्पीकर्स को 90 डिग्री तक घुमाया जा सकेगा, जिससे 50 फीसदी और डीप बेस का एक्सपीरिएंस मिलेगा। नए वनप्लस टीवी सिनेमैटिक डिस्प्ले और डॉल्बी विजन को सपोर्ट करेगा और इसमें नेटफ्लिक्स पहले से इंस्टॉल रहेगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान