Latest news on Suzlon Energy shares: सुजलॉन एनर्जी के शेयर में आज भारी तेजी के साथ कारोबार शुरू हुआ है। यह तेजी उस खबर के बाद आई जिसमें कंपनी ने बताया है कि उसकी पवन टरबाइन श्रृंखला में से एक को सरकार से लिस्टिंग मिल गई है। इसके चलते अब इस टरबाइन काव्यावसायीकरण का शुरू किया जा सकेगा।

Advertisement

वहीं इस खबर के बाद आज सुजलॉन एनर्जी का शेयर करीब 4 फीसदी की तेजी के साथ 42 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। यह इसका दिन का हाई स्तर भी है। इसी के साथ यह सुजलॉन एनर्जी का एक साल का उच्चतम स्तर भी है। यानी आज सुजलॉन एनर्जी का शेयर अपने सबसे उच्चतम स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Advertisement

आज इस रेट पर सुजलॉन एनर्जी के शेयर की मार्केट कैप 57,095 करोड़ रुपये हो गई है। जहां तक बुक वैल्यू की बात है तो सुजलॉन एनर्जी की 1 रुपये है। वहीं सुजलॉन एनर्जी के शेयर की फेसवैल्यू 2 रुपये की है।

सरकार की तरफ से अच्छी खबर सुजलॉन एनर्जी को एक और अच्छी खबर मिलने के दूसरे दिन मिली है। वहीं कल सुजलॉन एनर्जी को एमएससीआई ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स में शामिल किया था। इसके बाद नुवामा अल्टरनेटिव एंड क्वांटिटेटिव रिसर्च ने कहा था कि इसके बाद सुजलॉन एनर्जी में 264 मिलियन डॉलर का निवेश आ सकता है।

Advertisement

16 नवंबर को एक नियामक फाइलिंग में, सुजलॉन एनर्जी ने कहा कि उसकी S144, 3 मेगावाट - 3.15 मेगावाट पवन टरबाइन श्रृंखला को नए और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय से मॉडल और निर्माताओं (आरआरएलएम) की संशोधित सूची प्राप्त हुई है।

इस लिस्टिंग से उत्पाद के सफल व्यावसायीकरण के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। सुजलॉन ने पहले ही गुजरात के गोंडल में हाइब्रिड लैटिस ट्यूबलर (एचएलटी) टावर के साथ 160 मीटर की हब ऊंचाई पर श्रृंखला का पहला प्रोटोटाइप स्थापित किया था।

Advertisement

सुजलॉन एनर्जी ने हाल ही में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट से 600 करोड़ रुपये जुटाया था, जिसके बाद कंपनी पूरी तरह से कर्ज मुक्त कंपनी बन गई है।

हाल ही में सुजलॉन एनर्जी के सीएफओ हिमांशु मोदी ने बताया था कि कंपनी के पास पास नकदी सरप्लस है। ऐसे में अब कंपनी पैसे जुटाने के लिए बहुत ही सोच समझ कर फैसले करेगी।

Advertisement

जानिए सुजलॉन एनर्जी के शेयर का रिटर्न

  • सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने 1 हफ्ते में करीब 12.60 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
  • सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने 1 माह में करीब 49.47 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
  • सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने 3 माह में करीब 107.41 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
  • सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने 1 जनवरी 2023 से लेकर अभी तक करीब 296.23 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
  • सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने 1 साल में करीब 418.52 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
  • सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने 3 साल में करीब 1,066.67 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

सुजलॉन एनर्जी के शेयर का ट्रेडिंग डाटा

  • सुजलॉन एनर्जी के शेयर बीते कारोबारी दिवस पर करीब 9 करोड़ शेयरों का कारोबार हुआ था।
  • सुजलॉन एनर्जी के शेयर बीते एक हफ्ते के दौरान करीब 7 करोड़ शेयरों का रोज कारोबार हुआ था।
  • सुजलॉन एनर्जी के शेयर बीते एक माह के दौरान करीब 11 करोड़ शेयरों का रोज कारोबार हुआ था।

नोट: यह शेयर के बारे में जानकारी है, निवेश की सलाह न समझें। निवेश का फैसला लेने से पहले वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।