Adani Group: भारत और एशिया के सबसे रईस कारोबारी गौतम अडानी के अडानी ग्रुप की एक कंपनी की रेटिंग भारत के सॉवरेन रेटिंग से भी ज्यादा होने वाली है। अडानी समूह के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर जुगशिंदर (रॉबी) सिंह हाल ही में निवेशकों के साथ एक बैठक में यह बताया। उन्होंने कहा कि समूह जल्द ही इस उपलब्धि क संदर्भ में जानकारी साझा करेगा। हालांकि सीएफओ ने कंपनी के नाम का खुलासा नहीं किया।
फाइनेंशियल एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक जुगशिंदर सिंह ने बताया कि इस कंपनी का कारोबार केवल भारत में फैला हुआ है और यह अडानी ग्रुप की पहली ऐसी कंपनी होगी जो केवल इंडिया में कारोबार करके सावेरन रेटिंग से ज्यादा की रेटिंग हासिल करेगी। सिंह के अनुसार कम कर्ज और बिजनेस में तेज ग्रोथ के कारण कंपनी कामयाबी की ओर बढ़ रही है। अडानी ग्रुप जल्द ही कंपनी के नाम का ऐलान करेगी।
वर्तमान में अडाणी समूह की 6 लिस्टेड कंपनियां है। इनमें से अडाणी ट्रांसमिशन लिमिटेड की रेटिंग भारत की सॉवरेन रेटिंग के बराबर की है। इस कंपनी को फिच और एस एंड पी ने BBB- की रेटिंग जारी की है। जबकि मूडीज़ ने इसे Baa3 की रेटिंग दी है। इन तिनों एजेंसियों ने भारत की सॉवरेन रेटिंग को भी इतना ही तय किया है। अडाणी ग्रुप की एक और कंपनी अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड की रेटिंग भी सावरन रेटिंग के बराबर है।
पिछले साल जून में फिच रेटिंग्स ने रिलायंस इंडस्ट्रिज को भारत के सावरेन रेटिंग से ऊपर की रेटिंग दी थी। फिच ने कंपनी के कर्ज में कमी को इसका कारण बताया था। हालांकि कुछ जानकारों का कहना था कि रिलायंस का कारोबार देश के बाहर भी फैला हुआ है, जिसके कारण इसीक रेटिंग सावरेन रेटिंग से अलग है। जुगशिंदर सिंह ने बताया कि इस कंपनी का कारोबार केवल भारत में फैला हुआ है और यह अडानी ग्रुप की पहली ऐसी कंपनी होगी जो केवल इंडिया में कारोबार करके सावेरन रेटिंग से ज्यादा की रेटिंग हासिल करेगी
More Articles
- Market Outlook: गिरते बाजार में घबराएं नहीं, इन Levels और Sectors पर रखें नजर
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!
- Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी