नई दिल्ली: एप्पल ऑनलाइन स्टोर से दिवाली से पहले बड़ा तोहफा दिया है। त्योहारी सीजन अब दस्तक देने के लिए तैयार है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए एप्पल ने खास ऐलान किया है। अगर कोई ग्राहक एप्पल ऑनलाइन स्टोर से आईफोन 11 खरीदेगा तो उसे मुफ्त में एयरपॉड्स मिलेगा, हालांकि यह ऑफर सीमित समय के लिए है। Apple Store : ये हैं टॉप 5 सबसे सस्ते प्रोडक्ट, रेट भी 4000 रु से कम ये भी पढ़ें
एप्पल ने भारत के सभी आईफोन प्रशंसकों को दिवाली पर शानदार ऑफर दे रही है। एप्पल स्टोर दिवाली ऑफर के तहत अगर आप हाल ही में लॉन्च किए गए आईफोन 11 को ऑनलाइन स्टोर से खरीदते हैं तो आपको एप्पल एयर पॉड्स फ्री में मिलेगा। बशर्ते की ग्राहकों को आधिकारिक एप्पल स्टोर से ऑनलाइन खरीदा करनी होगी। दिवाली ऑफर 17 अक्टूबर से उपलब्ध होगा। ये भी देखना होगा कि स्टोर में वो अवेलबल है या नहीं। एप्पल ने कुछ दिनों पहले ही ऐप्पल स्टोर को भारत में लाइव किया है और अब उसने दिवाली ऑफर की घोषणा कर दी है।
बता दें कि एप्पल ने अपने ऑनलाइन स्टोर के होमपेज पर इस दिवाली ऑफर की घोषणा की है। बता दें कि भारत में त्योहारों का ये सीजन खरीदारी के लिए दुनियाभर में सबसे मशहूर है। लोग इस दौरान गैजेट्स और मोबाइल तक सभी चीजों की खरीदारी करते हैं। वर्तमान में आईफोन 11 68,300 रुपये में उपलब्ध है। ईएमआई के जरिए इसे 8,038 रुपये प्रति महीने के तहत खरीदा जा सकता है। यदि आपके पास एक स्मार्टफोन है, जिसे आप आईफोन 11 के लिए एक्सचेंज करना चाहते हैं। तो आप इसे 5,802 रुपये प्रति महीने ईएमआई पर खरीद सकते हैं।
आईफोन 11 को तीन स्टोरेज वेरिएंट में खरीदा जा सकता है। एक 64जीबी (68,300 रुपये), 128जीबी (73,600 रुपये) और 256जीबी (84,100 रुपये)। सभी वेरिएंट के लिए ईएमआई विकल्प उपलब्ध हैं। और आईफोन 11 6 रंगों में आता है - सफेद, काला, पीला, बैंगनी, हरा और लाल। आप स्टोर से सिर्फ एयर पॉड्स भी खुद से खरीद सकते हैं। एयर पॉड्स प्रो 24,900 रुपये में उपलब्ध है। वायरलेस चार्जिंग केस वाला एयर पॉड्स 18,900 रुपये में उपलब्ध है।
यहां ध्यान देने वाली बात है कि एप्पल आईफोन का ऑनलाइन स्टोर पिछले महीने से काम करना शुरू कर दिया था। ऐप्पल स्टोर भारत में संभावित ग्राहकों को एक विकल्प मुहैया कराएग जहां से वो एप्पल से उत्पाद खरीद सकते हैं। ऑनलाइन स्टोर में भारत में उपलब्ध एप्पल उत्पादों की पूरी श्रृंखला है और इसे Apple.com/in/shop के माध्यम से एक्सेस भी किया जा सकता है।
एप्पल अपने ऑनलाइन स्टोर पर, आईफ़ोन, आईपैड, मैक, वॉच और ऐप्पल टीवी से शुरू होने वाले उत्पादों की पूरी श्रृंखला पेश कर रहा है। आईफ़ोन की बात करें तो ग्राहक आईफोन 11 प्रो, आईफोन 11 प्रो मेक्स, आईफोन 11, न्यू आईफोन SE और आईफोन एक्सआर खरीद सकते हैं। एक आईपैड प्रो, न्यू आईपैड एयर, न्यू आईपैड, आईपैड मिनी, एप्पल पेंसिल, एयरपॉड्स और एक्सेसरीज भी खरीद सकता है। साथ ही, एप्पल की नवीनतम वॉच सीरीज़ 6 और वॉच SE देश में ऑनलाइन स्टोर के माध्यम से उपलब्ध होगी। दुनिया भर में एप्पल वॉच सीरीज की बिक्री जारी रहेगी। ग्राहक एप्पल टीवी एचडी के साथ-साथ एप्पल टीवी 4K भी खरीद सकता है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग