नई दिल्ली: जीरो बैलेंस सेविंग्स अकाउंट, एक ऐसा अकाउंट जिसमें आपको मिनिमम बैलेंस मेंटेन करने का झंझट नहीं होता। अगर आपके खाते में एक भी रुपया नहीं है तो भी आपको कोई चार्ज नहीं देना और न ही अकाउंट डिएक्टिवेट होने की टेंशन। जीरो बैलेंस अकाउंट को लेकर आईडीबीआई बैंक ने महिलाओं के लिए एक खास स्कीम लेकर आया है।
जीरो बैलेंस खाते के कई फायदे
इसमें महिलाएं जीरो बैलेंस पर सुपरशक्ति महिला खाता खोल सकती हैं। तो अगर आप एक महिला है तो आपके लिए अच्छा ऑफर है। जीरो बैलेंस खाते के कई फायदे मिलेंगे। इसमें लॉकर लेने पर छूट मिलने के साथ एटीएम कार्ड से रुपये निकालने पर कोई चार्ज भी नहीं लगेगा। वहीं इस खाते को खोलने के लिए ज्यादा दस्तावेजों की भी जरूरत नहीं है।
इसके साथ ही स्पेशल वूमेन्स इंटरनेशनल एटीएम सह डेबिट कार्ड मिलता है। अकाउंट से प्रति दिन 40,000 रुपये तक निकालने की सुविधा मिलती है। व्यक्तिगत नाम पर पीएपी चेकबुक मिलती है। लॉकर सेवाओं पर 25 प्रतिशत तक की छूट मिलती है। डीमैट एएमसी पर 50 प्रतिशत तक की छूट मिलती है। ई-मेल द्वारा नि:शुल्क विवरण है। वहीं दूसरे बैंक के एटीएम से भी 10 बार फ्री में रुपये निकालने की सुविधा मिलती है।
अगर आप आईडीबीआई बैंक के सुपरशक्ति (महिला) खाते के लिए आवेदन करना चाहते है तो ये बेहद आसान है। इसके लिए आप बैंक की वेबसाइट https://www.idbibank.in/hindi/index.asp पर जाना होगा। यहां होम पेज पर ही आपको सुपरशक्ति महिला खाते का विकल्प दिखेगा। यहां से आप आवेदन कर सकते हैं। वहीं आप अपने घर के पास स्थित किसी भी आईडीबीआई बैंक की शाखा में जाकर अपना अकाउंट खोल सकते हैं।
हम आपको ऐसे 8 बैंकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें आप जीरो बैलेंस अकाउंट खोल सकते हैं। या फिर अपने सामान्य अकाउंट को इसमें बदलवा सकते हैं।
1. आईसीआईसीआई बैंक बचत खाता
2. एचडीएफसी बीएसबीडीए स्मॉल सेविंग्स अकाउंट
3. एसबीआई बेसिक सेविंग्स बैंक अकाउंट
4. एक्सिस बैंक स्मॉल सेविंग्स अकाउंट
5. इंडस स्मॉल सेविंग्स अकाउंट
6. स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक बेसिक बैंकिंग अकाउंट
7. आरबीएल बैंक अबैकस डिजिटल सेविंग्स अकाउंट
8. आईडीएफसी बैंक प्रथम-सेविंग अकाउंट
दूसरी ओर राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्लू) बैंक ऑफ बड़ौदा की मदद से महिलाओं के लिए एक खास ट्रेनिंग कोर्स आयोजित कर रहा है। 6 हफ्तों तक चलने वाले इस ट्रेनिंग कोर्स का मकसद महिलाओं को सशक्त करना है। बैंक ऑफ बड़ौदा की तरफ से जानकारी मिली है कि इस कोर्स के लिए रजिस्टर कराने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2021 है। अगर आपको इसके लिए अप्लाई करना है तो आपकी उम्र 18 साल से अधिक होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार को 12वीं पास होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर विजिट करे
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान