मुम्बई। आज शुक्रवार यानी 3 अप्रैल 2020 को शेयर बाजार में गिरावट के साथ क्लोजिंग हुई। आज सेंसेक्स करीब 674.36 अंक की गिरावट के साथ 27590.95 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 170.00 अंक की गिरावट के साथ 8083.80 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 2418 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 1139 शेयर तेजी के साथ और 1100 गिरावट के साथ बंद हुईं। वहीं 179 कंपनियां के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 57 पैसे की कमजोरी के साथ 76.12 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।
आरबीआई ने करेंसी बाजार का समय बदला
कोरोना के कहर के चलते आरबीआई ने करेंसी बाजार की टाइमिंग पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस नोटिफिकेशन में इसके समय के बदलने की जानकारी दी गई है। अब करेंसी मार्केट का टाइम 10 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच रहेगा। 7 से लेकर 17 अप्रैल तक के लिए समय में ये बदलाव किया गया है।
निफ्टी के टॉप गेनर
सन फार्मा का शेयर करीब 32 रुपये की तेजी के साथ 375.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
सिपला का शेयर करीब 35 रुपये की तेजी के साथ 449.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
आईटीसी का शेयर करीब 12 रुपये की तेजी के साथ 177.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
गेल का शेयर करीब 5 रुपये की तेजी के साथ 80.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
ओएनजीसी का शेयर करीब 4 रुपये की तेजी के साथ 69.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी के टॉप लूजर
एक्सिस बैंक का शेयर करीब 33 रुपये की गिरावट के साथ 325.45 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
इंडसइड बैंक का शेयर करीब 29 रुपये की गिरावट के साथ 313.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
आईसीआईसीआई बैंक का शेयर करीब 25 रुपये की गिरावट के साथ 286.65 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
टाइटन कंपनी का शेयर करीब 73 रुपये की गिरावट के साथ 862.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एसबीआई का शेयर करीब 11 रुपये की गिरावट के साथ 175.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
यह भी पढ़ें : सिर्फ 15 साल में crorepati बना देता है ये प्लान, नोट करें डिटेल
More Articles
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!
- Market Outlook: गिरते बाजार में घबराएं नहीं, इन Levels और Sectors पर रखें नजर