Olectra Greentech Share Price: इलेक्ट्रिक बस बनाने वाली कंपनी ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक (Olectra Greentech) के लिए बुरी खबर आ रही है. आज मंगलवार को बाजार खुलते ही शेयरों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने अधिकारियों को डिलीवरी में देरी के कारण टेंडर ऑर्डर रद्द करने का निर्देश दिया है. खबर के चलते शेयर 27 मई को करीब 12% तक टूट गया.

Advertisement

इलेक्ट्रिक बसों का ऑर्डर हुआ कैंसिल

ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर ऐलान किया की कंपनी 5150 लीज्ड बसों की सप्लाई टाइम पर करने में असफल रही. हालांकि, उन्होंने अपने ट्वीट में कंपनी का नाम स्पष्ट रूप से नहीं बताया, लेकिन महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) हेडक्वार्टर में एक मीटिंग के दौरान समझौते को समाप्त करने का फैसला लिया गया. कंपनी को 1,000 बसें देने के लिए 22 मई तक का समय दिया गया था, लेकिन ऐसा करने में विफल रही.

Advertisement

Take a Poll

ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक शेयरों पर असर

ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक ने पहले 7 जुला, 2023 को ऐलान किया था कि उसे 12 साल की कॉन्ट्रैक्ट पीरियड में लगभग 10,000 करोड़ रुपए वैल्यू की 5150 इलेक्ट्रिक बसों की सप्लाई के लिए MSRTC से ऑर्डर मिला है. इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत एवे ट्रांस प्राइवेट लिमिटेड को ओलेक्ट्रा से बसें खरीदने और जुलाई 2025 तक दो साल के भीतर उन्हें वितरित करने की जिम्मेदारी दी गई थी, जबकि ओलेक्ट्रा पूरे समय रखरखाव सेवाएँ प्रदान करेगी.

Advertisement

ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक स्टॉक का परफॉर्मेंस

गिरते बाजार में ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक के शेयरों में भी तेज करेक्शन दर्ज किया जा रहा. शेयर ऑर्डर कैंसिल होने की खबर से टूट गया है. BSE पर स्टॉक करीब 6% की गिरावट के साथ 1269 रुपए पर फिसल गया है. शेयर ने पिछले साल 7 जुलाई को 1,960 रुपए का हाई टच किया था, जोकि एक साल का हाई भी है. हालांकि, शेयर 1 साल की अवधि में 30% से ज्यादा टूट चुका है, जबकि 2 साल में निवेशकों को 82% तक का पॉजिटिव रिटर्न दिया है.

Advertisement

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)