Old Pension Scheme News: आपको बताते चलें की केंद्रीय कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना की बहाली पर लगभग सभी की नजरें टिकी हुई थी। लेकिन अब केंद्र सरकार ने इसको लेकर अपना रुख साफ कर दिया है और ओल्ड पेंशन स्कीम को लेकर लोसभा में बयान भी दिया है। आपको बताते चलें कि सोमवार को लोकसभा में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने ओल्ड पेंशन स्कीम को बहाल किए जाने पर लेकर अपना जवाब दिया। चौधरी के अनुसार ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली को लेकर सरकार के पास कोई भी प्रस्ताव नहीं है।

Advertisement

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा दिए गए अपने बयान में कहा कि फिलहाल सेंट्रल गवर्नमेंट के पास कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली का कोई भी प्रस्ताव नहीं है। हालांकि राहत की बात ये है कि सरकार के कर्मचारियों के लिए लागू नेशनल पेंशन सिस्टम से जुड़े मुद्दे को देखने के लिए तथा जरूरी परिवर्तन के लिए फाइनेंशियल सेक्रेटरी की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है।


देश में कुल कितने हैं पेंशनधारी

Advertisement

इस दौरान पंकज चौधरी ने पेंशनधारियों का आंकड़ा भी साझा किया। चौधरी ने बताया कि देश में कुल मिलाकर 67,95,449 पेंशनधारी है। चौधरी ने लोकसभा में बयान देते हुए कहा कि देश में 11,41,985 सिविल सर्विस के पेंशनभोगी है। इसके अलावा 33,87,173 डिफेंस सेक्टर से जुड़े हुए पेंशनधारी हैं। इसके अलावा अगर बात की जाए दूर संचार के कर्मचारियों की तो, इस देश में 4,38,758 पेंशनभोगी कर्मचारी दूर संचार के हैं।

Advertisement

वहीं रेलवे सेक्टर में पेंशनधारियों को संख्या 15,25,768 के आस पास है। इसके अलावा डाकघर के कर्मचारियों में पेंशनधारियों की कुल संख्या 3,01,765 है।

पंकज चौधरी के बयान से यह साफ हो गया है कि सेंट्रल गवर्नमेंट के कर्मचारियों को अब पुरानी पेंशन स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा। हालांकि लोगों के मन में ओल्ड पेंशन स्कीम को बहाल किए जाने की उत्सुकता जरूर थी।

Advertisement

आपको बता दें कि कुछ राज्यों में ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू कर दिया गया है। गौरतलब हे कि इनमें 5 राज्य शामिल हैं। बतातें चलें कि राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) को लागू कर दिया गया है। गौरतलब है कि इसे लेकर इन राज्यों ने केंद्र सरकार, पेंशन निधी नियामक और डेवलपमेंट अथॉरटी को अपने इस निर्णय के बारे में जानकारी दे दी है।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन राज्यों द्वारा केंद्र सरकार से अंशदान और उर पर मिलने वाले फायदे के लिए भी अनुरोध किया गया है। वहीं पंजाब ने केंद्र को एनपीएस में कर्मचारियों और सरकारी अंशदान का भुगतान जारी रखने को कहा है।

आइए जानते हैं क्या है ओल्ड पेंशन स्कीम

आपको बतातें चलें कि ओल्ड पेंशन स्कीम तो 2004 में बंद कर दिया गया है। इसके बाद नेशनल पेंशन स्कीम को लागू कर दिया गया था। आपको बताते चलें कि सेंट्रल गवर्नमेंट में जिन कर्मचारियों की नौकरी 2004 के बाद लगी है, एनपीएस के दायरे में आते हैं।

Advertisement

ओल्ड पेंशन स्कीम को कर्मचारियों के लिए काफी बेहतर और फायदेमंद माना जाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि पुरानी पेंशन योजना के तहत रिटायरमेंट के बाद कर्मचारियों को पूरी उम्र पेंशन मिलती है, जिससे उन्हें कभी दिक्कत नहीं होती है। वहीं नई पेंशन योजना में रिटायर होने के बाद अंतिम वेतन के आधे के बराबर की रकम हर महीने पेंशन के रूप में दी जाती है। इसके साथ ही महंगाई भत्ते का लाभ मिलता है, जिसे साल में दो बार बढ़ाया जाता है। पुरानी पेंशन योजना की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें काम करते वक्त सर्विस ईयर के दौरान वेतन में से कोई कटौती नहीं की जाती है।