Ola Uber Cab Driver Job: OLA-UBER में ड्राइवर की नौकरी करके आप हर दिन तगड़ी कमाई कर सकते हैं। अगर आप इस काम को करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको एक प्रोसेस को फॉलो करना होगा। इससे आप महीने में हजारों-लाखों रुपये कमा सकते हैं। आइए आपको इसकी पूरी डिटेल्स देते हैं।

Advertisement

कैब ड्राइवर जॉब के लिए इन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत

Advertisement

इस जॉब के लिए आपको सबसे पहले उबर के ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन साइन अप करना होगा इसके लिए आप ईमेल आईडी का यूज कर सकते हैं और अगर आपके पास कोई पर्सनल कार है तो उसकी डिटेल्स लिखें लेकिन अगर आपके पास कार नहीं हैं तो कंपनी आपको कार प्रोवाइड कराएगी। इसके बाद अपने डॉक्यूमेंट वैलिड कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक डिटेल्स को सबमिट करें।

Advertisement

फिर अपना फोन नंबर और एड्रेस भरें इसके बाद पर्मानेंट एड्रेस प्रूफ जमा करें। ये सब करने के बाद सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर दें और इसके बाद कुछ दिनों में आपके पास कंपनी का रिप्लाई आ जाएगा।

कैब ड्राइवर बनने के लिए इस तरह करें अप्लाई

इसके लिए सबसे पहले इस लिंक पर क्लिक करें https://drive.olacabs.com/ इसके बाद इसमें लॉग इन के ऑप्शन पर क्लिक करें और आगे का प्रोसेस पूरा करें। इसके लिए आपके पास वैलिड कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस (येलो बैज), आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक डिटेल्स, फोन नंबर, पर्मानेंट और करेंट एड्रेस प्रुफ होना जरूरी है।

Advertisement

पर्सनल कार के बिना भी कर सकते हैं अप्लाई

आप कैब ड्राइवर बनने के लिए आपके पास अपनी पर्सनल कार न हो तो भी आप कंपनी के लिए काम कर सकते हैं जो आपके एरिया में टैक्सी सर्विस देती है। ऐसे में आपको गाड़ी कंपनी देती है, इसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। टैक्सी सर्विस के लिए आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए और हर कंपनी में इसके लिए अलग-अलग योग्यता हो सकती है। कार ड्राइविंग लाइसेंस लेने के लिए आपकी उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए।

Advertisement

अगर आप अपनी कार Ola-Uber में लगाना चाहते हैं

लोग ओला में कार लगाकर लाखों रुपये की कमाई कर रहे हैं, अगर आप भी अपनी कार ओला कैब के रूप चलाना चाहते हैं, तो बताए गए निर्देशों का पालन करना जरूरी है। इसके लिए आपको सबसे पहले,आधिकारिक ओला पार्टनर वेबसाइट पर जाएं।इसके लिए आप https://partners.olacabs.com/ पर क्लिक करें। अगर आपने पहले से अकाउंट नहीं बनाया है, तो एक ओला ड्राइवर-पार्टनर अकाउंट बनाकर शुरुआत करें। इसके लिए आप अपने स्मार्टफोन पर ओला पार्टनर ऐप डाउनलोड करके और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया का पालन करके ऐसा कर सकते हैं।

Advertisement

इसमें रजिस्ट्रेशन प्रोसेस के दौरान, आपको आवश्यक डयॉक्‍यूमेंट अपलोड करने के लिए कहा जाएगा। अपने डयॉक्‍यूमेंट जमा करने और निरीक्षण पूरा करने के बाद, आपको ओला की स्वीकृति की प्रतीक्षा करनी होगी। इसके लिए आपको बैकग्राउंड भी चेक होता है।