नई दिल्ली, सितंबर 7। ओला इलेक्ट्रिक ने हाल ही में दो इलेक्ट्रिक स्कूटर, एस1 और एस1 प्रो, लॉन्च की हैं। इनकी कीमत क्रमशः 99,999 रुपये और 1,29,999 रुपये (एक्स-शोरूम, फेम-II सब्सिडी सहित) है। इन दोनों ई-स्कूटरों की बिक्री 8 सितंबर से शुरू हो जाएगी। इन दोनों में से किसी भी स्कूटर को आप ऑनलाइन खरीद सकेंगे। मगर अहम बात यह है कि आप इन स्कूटरों के लिए चाहे तो एक साथ पेमेंट कर सकेंगे या फिर आपका बजट कम हो तो ये स्कूटर आपको ईएमआई पर भी मिल जाएंगे। ओला की तरफ से इन स्कूटरों के लिए फाइनेंस डिटेल का खुलासा कर दिया गया है।
खरीदारों के लिए पेमेंट को आसान बनाने के लिए ओला इलेक्ट्रिक ने कुल 11 बैंकों के साथ हाथ मिलाया है। इनमें बैंक ऑफ बड़ौदा, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, इंडसइंड बैंक, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, जन स्मॉल फाइनेंस बैंक, कोटक महिंद्रा प्राइम, टाटा कैपिटल और यस बैंक शामिल हैं। एस 1 के लिए कम से कम ईएमआई 2,999 रुपये रु होगी, जिसके लिए 48 महीने की अवधि में भुगतान करना होगा।
ओला एस1 प्रो के लिए ईएमआई, जिसकी कीमत एस1 से 30,000 रुपये अधिक है, 3,199 रुपये से शुरू होगी। स्कूटरों की बिक्री शुरू होने के बाद फाइनेंस का ऑप्शन चुनने वाले खरीदारों को डाउन पेमेंट के रूप में कुछ राशि का भुगतान करना होगा। खरीदार द्वारा चुनी गई लोन की अवधि के आधार पर ईएमआई राशि अलग-अलग यानी कम-ज्यादा हो सकती है।
जो लोग पूरी कीमत का भुगतान करके स्कूटर खरीदना चाहते हैं, उन्हें 8 सितंबर को एस1 के लिए 20,000 रुपये और एस1 प्रो के लिए 25,000 रुपये का भुगतान करना होगा। बाकी शेष राशि का भुगतान बिल के समय करना होगा। यह राशि तब तक वापस की जा सकती है जब तक ग्राहक का स्कूटर कारखाने से भेज न दिया जाए। यानी अगर आपका मन बदले तो आप स्कूटर के कारखाने से निकलने तक पैसा वापस लेकर डील कैंसल कर सकते हैं।
इन स्कूटरों के लिए ऑर्डर की शुरुआत के 24 घंटे के भीतर ही एक लाख संभावित ग्राहकों ने 499 रुपये की बुकिंग राशि का भुगतान कर दिया था। जो पहले बुकिंग करने वाले लोग हैं और 8 सितंबर को बाय प्रोसेस पूरी करेंगे, वे अक्टूबर में डिलीवरी शुरू होने पर स्कूटर प्राप्त करने वाले पहले लोग होंगे। बाद में किसी भी नई बुकिंग को आने वाले महीनों में पूरा किया जाएगा।
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बिक्री और सर्विस के लिए डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच अपनाएगी और एस1 और एस1 प्रो ई-स्कूटर की होम-डिलीवरी करेगी। संभावित खरीदारों के पास जल्द ही एस1 और एस1 प्रो की टेस्ट राइड शेड्यूल करने का भी विकल्प होगा, जिसकी डिटेल आने वाले हफ्तों में सामने आएगी। एस1 प्रो अधिकतम 115 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पर पहुंच सकता है और एक बार फुल चार्ज होने पर 181 किमी तक की रेंज देने में सक्षम है। ओला एस1 की टॉप स्पीड 90 किमी प्रति घंटे और रेंज 121 किमी है।
More Articles
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित