NTPC Green Energy IPO: एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी आईपीओ के बारे में इन दिनों काफी चर्चा है। NTPC Green Energy के IPO का लक्ष्य भारतीय फाइनेंशियल मार्केट से 10,000 करोड़ रुपये तक जुटाना है। NTPC ग्रीन एनर्जी लिमिटेड अपने IPO के लिए 12 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर विचार कर रही है। Bloomberg ने आज 12 नवंबर को इस सूत्रों के हवाले से इसकी जानकारी दी है।

Advertisement

इस दिन से खुल सकता है आईपीओ

Advertisement

कंपनी पहले ही ये ऐलान कर चुकी है कि वह शेयरों की बिक्री के जरिये 100 अरब रुपये जुटाएगी। सूत्रों के मुताबिक, कंपनी का इश्यू 18 नवंबर को खुलेगा और 21 नवंबर को बंद हो जाएगा। हालांकि, अभी इस बारे में सब कुछ ऐलान नहीं किया गया है और वैल्यूएशन, प्राइस रेंज और टाइमिंग को लेकर चीजें अब भी बदलने की उम्मीद है। Bloomberg ने रिपोर्ट में कहा है कि इसके लिए विचार-विमर्श जारी है।

Advertisement

क्या हर दिन घट रहा GMP?

वहीं, आईपीओ वॉच के अनुसार, एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी ग्रे मार्केट(जीएमपी में अभी करीब 9 फीसदी की जीएमपी पर है जबकि पिछले हफ्ते यह 25 फीसदी की जीएमपी पर था। न्यूज 18 के मुताबिक, जीएमपी घटने के पीछे की एक वजह डोनाल्ड ट्रंप का वह भाषण भी जिम्मेदार हो सकता है, जिसमें उन्होंने रिन्यूएबल प्रोजक्ट्स को रोकने की बात कही थी।

Advertisement

NTPC Green Energy का IPO रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में Waaree Energies IPO की लिस्टिंग के बाद आ रहा है। Waaree Energies ने पिछले महीने पब्लिक मार्केट से 514 मिलियन डॉलर जुटाए थे और इसके IPO को 70 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब किया गया। आपको बता दें कि एनटीपीसी ग्रीन का कारोबार भी रिन्यूएबल अथवा ग्रीन एनर्जी से जुड़ा हुआ है।

मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार,NTPC की क्लीन एनर्जी सब्सिडियरी अपने IPO की प्राइसिंग 100 रुपये (1.18 डॉलर) प्रति शेयर से ज्यादा रखने पर विचार कर रही है।