NTPC Green Energy IPO: अगले हफ्ते सरकारी कंपनी एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का आईपीओ खुलेगा. चुंकि घरेलू आईपीओ मार्केट का माहौल इन दिनों गर्म है. ऐसे में निवेशकों से आईपीओ को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी के आईपीओ में रिटेल निवेशक 19 नवंबर से बोली लगा सकते हैं, जोकि 22 नवंबर को बंद हो जाएगा. एनर्जी सेक्टर की यह कंपनी, पहले से लिस्ट PSU एनटीपीसी की सब्सिडियरी है. कंपनी की योजना आईपीओ के जरिए 10000 करोड़ रुपए जुटाने की है. इसके लिए प्राइस बैंड 102-108 रुपए प्रति शेयर फिक्स किया है.

Advertisement

ब्रोकरेज का एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी के आईपीओ पर नजरिया

ब्रोकरेज फर्म एसबीआई सिक्योरिटीज ने एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी के आईपीओ पर रिपोर्ट जारी किया है. इसमें आईपीओ पर लॉन्ग टर्म के लिए सब्सक्राइब करने की रेटिंग दी है. आईपीओ में अपर प्राइस बैंड 108 रुपए है. इस लिहाज से पोस्ट इश्यू कैपिटल पर 53.4x के EV/EBITDA वैल्यू पर है. कंपनी आगे ऑपरेशनल कैपिसिटी विस्तार पर काम करेगी. इसके तहत FY25 में 6GW, FY26 में 11 और FY27 में 19GW किया जाएगा, जोकि अभी 3.3GW है. इसके अलावा मीडिया टर्म में जबरदस्त ग्रोथ की क्षमता है. इसलिए आईपीओ पर लॉन्ग टर्म के लिए बुलिश नजरिया है.

Advertisement

एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का आईपीओ

रिन्युएबल एनर्जी सेक्टर की कंपनी के आईपीओ का साइज 10000 करोड़ रुपए का है. इसमें से 7500 करोड़ रुपए का इस्तेमाल कर्ज भुगतान के लिए करेगी. अन्य रकम को सामान्य कॉरपोरेट खर्चों के लिए यूज किया जाएगा. आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है, जिसमें 10 रुपए के फेस वैल्यू पर इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे. खास बात ये है कि आईपीओ में कर्मचारियों को प्रति शेयर 5 रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है. निवेशकों को हर लॉट में 138 शेयर मिलेंगे. रिटेल निवेशक कम से कम एक लॉट के लिए बोली लगा सकते हैं, जोकि 14,904 रुपए के पेमेंट करना होगा. अधिकतम 13 लॉट के लिए बोली लगा सकते हैं.

Advertisement

एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी आईपीओ

  • 19 से 22 नवंबर तक खुला रहेगा
  • प्राइस बैंड: 102-108 रुपए प्रति शेयर
  • लॉट साइज: 138 शेयर
  • इश्यू साइज: 10,000 करोड़ रुपए
  • लिस्टिंग डेट: 27 नवंबर

दमदार है सरकारी कंपनी का कारोबार

FY24 में बिजली उत्पादन और ऑपरेटिंग क्षमता के लिहाज से एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी, देश की सबसे बड़ी सरकारी रिन्युएबल एनर्जी कंपनी है. यह कंपनी ऊर्जा मंत्रालय के तहत आती है. 30 जून 2024 तक के आंकड़ों के मुताबिक एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का पोर्टफोलियो 14,696 मेगावॉट का रहा, जिसमें 2,925 मेगावॉट का ऑपरेशनल प्रोजेक्ट्स और कॉन्ट्रैक्ट या मिले 11,771 मेगावॉट के प्रोजेक्ट्स शामिल हैं. इसके अलावा 10,975 मेगावॉट का प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं.

Advertisement

एनटीपीसी ग्रीन एनर्जीज के आईपीओ के लिए बुकरनिंग लीड मैनेजर्स IDBI कैपिटल मार्केट्स एंड सिक्योरिटीज, HDFC बैंक, IIFL सिक्योरिटीज और नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट हैं. जबकि ऑफर के लिए रजिस्ट्रार KFin टेक्नोलॉजीज हैं.

एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी जीएमपी

आईपीओ खुलने से पहले सरकारी कंपनी एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का जीएमपी पॉजिटिव संकेत दे रहा है. ग्रे मार्केट में यह 3 रुपए के प्रीमियम पर है. इस लिहाज शेयर 111 रुपए के प्रीमिमय पर लिस्टिंग के संकेत दे रहा है. हालांकि, यह अनअथरॉइज्ड मार्केट है, जिसको रेगुलेट नहीं किया जाता है.