NSE Introduces Daily Expiry On GIFT Nifty: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने एक बड़ा ऐलान किया है। NSE ने गिफ्ट निफ्टी कॉन्ट्रैक्ट्स पर डेली एक्सपायरी की सुविधा शुरू करने की घोषणा की है। GIFT निफ्टी, निफ्टी 50 का एक डॉलर-डोमिनेटेड डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट है। NSE ने कहा कि जीरो-दिन क्सपायरी कॉन्ट्रैक्ट 13 अक्टूबर से लागू होंगे।
NSE IFSC लिमिटेड, 13 अक्टूबर, 2025 से अंतर्राष्ट्रीय एक्सचेंज पर निफ्टी 50 सूचकांक ऑप्शन कॉन्ट्रैक्ट की दैनिक समाप्ति यानी डेली एक्सपायरी की अनुमति देगा। सोमवार को जारी एक सर्कुिलर में कहा गया है, "निफ्टी 50 सूचकांक पर सप्ताह के सभी दिनों में समाप्ति दिवस वाले साप्ताहिक समाप्ति वाले 0DTE (दैनिक समाप्ति) ऑप्शन कॉन्ट्रैक्ट की शुरुआत की जा रही है और ये 13 अक्टूबर, 2025 से NSE IFSC लिमिटेड पर व्यापार के लिए उपलब्ध होंगे।"
एक्सपायरी डे वह दिन है जिस दिन किसी डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट को अमान्य माना जाता है। ऐसे कॉन्ट्रैक्ट का व्यापार व्यापारियों द्वारा उनकी समाप्ति से पहले किया जाता है। व्यापारियों को कॉन्ट्रैक्ट का प्रयोग करके या अपनी स्थिति को बंद करके समाप्ति तिथि से पहले अपनी स्थिति का निपटान करना होगा।
13 अक्टूबर से, पांच क्रमिक साप्ताहिक समाप्ति कॉन्ट्रैक्ट ट्रैड के लिए उपलब्ध होंगे। प्रत्येक व्यापारिक दिन, लागू 0DTE ऑप्शन कॉन्ट्रैक्ट दोपहर 3:30 बजे समाप्त हो जाएंगे। इसके अतिरिक्त, नए 0DTE ऑप्शन कॉन्ट्रैक्ट, जहां लागू हो, दोपहर 3:30 बजे के बाद व्यापार के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि पांच क्रमिक साप्ताहिक एक्सरायरी कॉन्ट्रैक्ट हर समय व्यापार के लिए उपलब्ध रहें।
सर्कुलर में कहा गया है, "यदि किसी 0DTE ऑप्शन कॉनट्रैक्ट की एक्सपायरी किसी मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट (साप्ताहिक या मासिक) के साथ मेल खाती है, तो कोई डुप्लिकेट कॉन्ट्रैक्ट नहीं बनाया जाएगा। उसी कॉन्ट्रैक्ट को 0DTE कॉन्ट्रैक्ट माना जाएगा।"
निपटान प्रक्रिया और अन्य विवरण NSE IFSC क्लियरिंग कॉर्पोरेशन द्वारा अलग से सूचित किए जाएंगे। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेज सेंटर (NSE IFSC), गुजरात के GIFT सिटी में स्थित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। यह क्षेत्र वैश्विक वित्तीय सेवाओं के लिए डिज़ाइन किया गया एक विशेष आर्थिक क्षेत्र है जहां अनिवासी भारतीय और निवासी भारतीय दोनों निवेश कर सकते हैं।
बता दें कि मुंबई में एनएसई मंथली और साप्ताहिक बेसिस पर इंडेक्स ऑप्शन कॉन्ट्रैक्ट में ट्रेडिंग की अनुमति देता है। एक्सचेंज पर वायदा और ऑप्शन कॉन्ट्रैक्ट्स की एक्सपायरी डेट प्रत्येक मंगलवार है।
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?