नई दिल्ली, अक्टूबर 23। राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) रिटायरमेंट फंड बनाने के लिए सबसे लोकप्रिय निवेश ऑप्शनों में से एक है। इसे पेंशन फंड नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) ऑपरेट करता है। यह सरकार के सपोर्ट वाली योजना है, जो सरकारी, प्राइवेट और असंगठित क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए स्वैच्छिक निवेश योजना का काम करती है। एनपीएस निवेशकों को रेगुलर समय पर पेंशन खाते में निवेश करने की सुविधा देती है। यहां हम आपको बताएंगे कि कैसे आप एनपीएस में हर महीने सिर्फ 12000 रु जमा कर मासिक 1.78 लाख रु प्राप्त कर सकते हैं।

Advertisement

कहां निवेश होता है पैसा

इस योजना के तहत व्यक्तिगत बचत को एक पेंशन फंड में जमा किया जाता है जिसे पीएफआरडीए द्वारा सरकारी बांड, बिल, कॉर्पोरेट डिबेंचर और शेयरों में निवेश किया जाता है। किए गए निवेश पर मिलने वाले रिटर्न के आधार पर, आपके द्वारा किए गए योगदान में सालों साल बढ़ोतरी होती है। एनपीएस खाता खोलते समय, खाताधारक को दो विकल्प दिए जाते हैं - एक्टिव और ऑटो मोड। इसके अलावा खाताधारक के पास यह चुनने का भी विकल्प होता है कि वे एन्युटी के लिए कितनी मैच्योरिटी राशि का निवेश करना चाहते हैं। एन्युटी खरीदने का यह प्रतिशत तय करता है कि आपको कितनी पेंशन मिलेगी।

Advertisement
एन्युटी के लिए नियम

एनपीएस के नियमों के मुताबिक, नेट एनपीएस मैच्योरिटी राशि के कम से कम 40 फीसदी से एन्युटी खरीदना अनिवार्य है। हालांकि अगर कोई इस सीमा को बढ़ाना चाहता है तो इसकी कोई अधिकतम लिमिट नहीं है। कोई व्यक्ति अपनी एनपीएस मैच्योरिटी राशि के 100 प्रतिशत का उपयोग करके भी एन्युटी खरीद सकता है। एनपीएस उच्च मासिक पेंशन पाने के लिए एक अच्छा निवेश विकल्प है। टैक्स और निवेश जानकारों के अनुसार कम जोखिम वाले निवेशक भी अपने एनपीएस खाते में 12,000 रुपये प्रति माह निवेश करके 1.78 लाख रुपये मासिक आय प्राप्त कर सकते हैं। यदि एनपीएस ग्राहक रिटायरमेंट के बाद अपनी मासिक आय बढ़ाने के लिए एसडब्ल्यूपी (सिस्टमैटिक विदड्रॉल प्लान) का उपयोग करते हैं तो इतनी पेंशन मिलेगी।

जानिए पूरा गुणा गणित

यदि कोई निवेशक इक्विटी-डेब्ट एक्सपोजर को 60:40 के अनुपात में रखते हुए 30 वर्षों तक अपने एनपीएस खाते में प्रति माह 12,000 रुपये का निवेश करता है और शुद्ध एनपीएस मैच्योरिटी राशि से 40 प्रतिशत वार्षिकी खरीदता है, तो निवेश पर 10% रिटर्न मानते हुए उसे 1,64,11,142 रुपये एकमुश्त राशि और 54,704 रुपये मासिक पेंशन के मिलेंगे। उसे एन्युटी के रूप में कम से कम 6 प्रतिशत वार्षिक रिटर्न मिलेगा।

8 फीसदी रिटर्न पर मिलेंगे 1.23 लाख रु

एसडब्ल्यूपी में 25 साल के लिए 1.64 करोड़ रुपये का निवेश करने से एसडब्ल्यूपी रिटर्न 8 प्रतिशत प्रति वर्ष रहने पर एनपीएस निवेशक को 25 साल तक 1,23,560 रुपये प्रति माह प्राप्त करने में मदद मिलेगी। है। इसका मतलब यह है कि यदि कोई व्यक्ति इक्विटी डेब्ट जोखिम को 50:50 के अनुपात में रखते हुए 30 वर्षों के लिए अपने एनपीएस खाते में प्रति माह 12,000 रुपये का निवेश करता है, तो उन्हें प्रति माह लगभग 1.70 लाख रुपये मिलेंगे। इनमें एन्युटी रिटर्न 68,330 रुपये और एसडब्ल्यूपी से 1.02 लाख रुपये मिलेंगे।

टैक्स बचाने का तरीका

एनपीएस पर इनकम टैक्स की धारा 80 सीसीडी (1), 80 सीसीडी (1बी) और 80 सीसीडी (2) के तहत टैक्स छूट भी मिलती है। कोई भी एनपीएस पर सेक्शन 80सी यानी 1.50 लाख रुपये से अलग 50,000 रुपये की छूट पा सकता है। ऐसे में कुल मिलाकर साल में 2 लाख रुपये की टैक्स छूट ली जा सकती है।