New Gas Connection: अगर आप नया गैस सिलेंडर का कनेक्शन लेने का प्लान कर रहे हैं लेकिन आपके पास गैस एजेंसी जाने का वक्त नहीं हैं तो फिर आज की यह खबर आपके बहुत काम की हो सकती है। आज हम आपको घर बैठे ऑनलाइन नया कनेक्शन कैसे ले सकते है। इसके बारे में जानकारी दे रहे हैं और वॉटस्ऐप आपको गैस सिलेंडर बुक करने और नया कनेक्शन लेने की सुविधा देता है। आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी दे रहे है तो फिर आइए जानते हैं इसके बारे में।
आपको नया गैस कनेक्शन लेने के लिए सबसे पहले अपने व्हाट्सऐप ऐप को खोलना होगा। इसके बाद आपको इंडेन गैस के व्हाट्सएप नंबर 7588888824 पर जाना होगा। आपको इसके बाद इसमें मैसेज सेंड करना होगा। इसमें आपको न्यू कनेक्शन लिखकर सेंड करना होगा।
आपको इसके बाद रिप्लाई आएगा। आपको इसमें नाम, पता और बाकी सभी जरूरी जानकारियों को दर्ज करना होगा।
इसके बाद आपको सबमिट कर देना है। आपको इसके बाद वेरिफिकेशन कोड मिलेगा। फिर आपको वेरिफिकेशन कोड कर्ज करके सब्मिट कर देना है। इसके बाद नए कनेक्शन के लिए रिक्वेस्ट जमा हो जायेगी।
इसके बाद आपकी रिक्वेस्ट को रिव्यू किया जायेगा। अगर आपकी रिक्वेस्ट को स्वीकार कर लिया जाता हैं तो फिट आपको एक कॉल आएगी। आपको कॉल पर आपको गैस कनेक्शन के लिए फीस भरने के लिए कहा जाएगा। जब आप फीस का भुगतान कर देते हैं इसके बाद आपको एक गैस सिलेंडर और बाकी चीजें भेज दी जाएंगी।
जानिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत
आपके पास व्हाट्सएप से नया गैस सिलेंडर का कनेक्शन लेने के लिए ये दस्तावेज होना जरूरी हैं- इसके लिए आपके पास आधार कार्ड, राशन कार्ड और एक पासपोर्ट साइज फोटो होना चाहिए। व्हाट्सएप से नया गैस सिलेंडर का कनेक्शन लेने के लिए, आपका मोबाइल नंबर उस राज्य के लिए रजिस्टर होना चाहिए जहां आप गैस कनेक्शन लेना चाहते हैं।
इन स्टेप्स को फॉलो कर बुक करें सिलेंडर
वॉट्सऐप के जरिए इंडेन कस्टमर्स एलपीजी सिलेंडर बुक करने के लिए स्टेप्स को फॉलो करें। अगर आप इंडेन ग्राहक हैं तो एलपीजी सिलेंडर बुक करने के लिए नए इस नंबर 7718955555 पर कॉल कर सकते हैं।
आप वॉट्सऐप के माध्यम से भी बुकिंग कर सकते हैं।वॉट्सऐप पर रिफिल टाइप कर के उसे इस नंबर- 7588888824 पर सेंड कर दें। आपको ध्यान देना होगा कि आपका वॉट्सऐप नंबर कंपनी के साथ रजिस्टर होना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Digital Gold क्या होता है, जानिए क्या है इसके फायदे और बाकी डिटेल
More Articles
- IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च! अब पांच सेकंड में बुक होगा टिकट...रेलवे ने किए 8 ऐसे अपडेट, जानकर रह जाएंगे हैरान
- Gold Price Today: 13 जुलाई को सोने में आई गिरावट, मजबूत डॉलर से गोल्ड-सिल्वर पर दबाव, जानिए ताजा भाव
- Gold Price Crash: तेल की कीमतों में उछाल के बीच सोना फिसला, 1% से ज्यादा की गिरावट, जानें क्या है वजह
- Bank Holiday This Week: इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! जल्दी चेक कर लें अपने शहर का हॉलिडे लिस्ट
- EPFO Amnesty Scheme: छूट प्राप्त PF ट्रस्ट के लिए 6 महीने की राहत, जानें किसे मिलेगा फायदा
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत