नई दिल्ली, सितंबर 2। यदि हम आपको बोले की आप आपके घर की खिड़की से बिजली पैदा कर सकते है तो शायद ही आपको यकीन होगा। मगर आज के समय में टेक्नोलॉजी बहुत ही अधिक आगे बढ़ चुकी है। जिन टेक्नोलॉजी को समझ पाना बेहद ही कठिन हो गया है। वही बिजली का बिल हो या फिर पावर सप्लाई एक बड़ी आबादी के लिए आज भी ये परेशानी बना हुआ है। बहुत सी जगह में पावर की सप्लाई नहीं पहुंच पा रही है तो कही लोगो को बिजली के बिल ने परेशान कर रखा है। इस समस्या का हल सोलर पावर कर सकता है। लगभग सभी के घरों में खिड़की होती है और उसमे कांच भी लगा ही होता है। यदि इस कांच के माध्यम से हम बिजली को पैदा कर सकते है और जिसकी मदद से हम बिजली की बिल को कम कर सकते है।
खिड़की के कांच से बिजली की आपूर्ति से बात करें तो आपको ये बात काल्पनिक लगती होगी। मगर ये बात सच है। हम बात कर रहे है ट्रांसपैरेंट सोलर पैनल की, ये एक कटिंग-एज टेक्नोलॉजी की, सहायता से खिड़कियों में आने वाली धूप की मदद से बिजली को उत्पन्न किया जाता है। इस क्षेत्र में शोधकर्ताओं ने बहुत ज्यादा काम किया है। उनमें से अधिकतर ट्रांसपेरेंट सोलर कॉन्सेंट्रेटर की तरह काम करते है यानी ये पैनल्स स्पेसिफिक यूवी और इंफ्रारेड लाइट्स वेवलेंथ्स को सोख लेते है, हमे जो दिखाई नही देता है इन वेवलेंथ्स को एनर्जी में बदलकर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस के लिए उपयोग किया जा सकता है।
इस टेक्नोलॉजी को फोटोवोल्टिक ग्लास भी कहा जाता है। मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने वर्ष 2014 में पहला पूर्ण पारदर्शी सौर सांद्रक विकसित किया। जो कांच की खिड़की को पूरी तरह से पीवी सेल से परिवर्तित कर सकता है। अमेरिका और यूरोप के वैज्ञानिकों ने वर्ष 2020 तक पूरी तरह से 100 प्रतिशत पारदर्शी सौर कांच का उत्पादन किया है, हमें इस परिकल्पना के और भी करीब लाता है।
ग्लास का उपयोग लगभग सभी जगह पर किया जाता है। बहुत बड़ी बड़ी इमारतों में पूरी दीवार शीशे की बनी होती है, जिस पर बेहद ही आसानी से इस टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जा सकता है और इस तरह से बिजली से जुड़ी हुई एक बहुत बड़ी समस्या से राहत मिल सकती है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग