Pay by Car : फिनटेक की दुनिया में निरंतर बदलाव हो रहा है। पिछले कुछ वर्षों में भुगतान करने और लेन देन के तरीके में पूरी तरह से बदलाव हो गया है। इतना ही नहीं निरंतर नए नए इनोवेशन हो रहे है। इन इनोवेशन से कई नए प्रोडक्ट सामने आ रहे है।
आज हम आपको एक ऐसे ही नए प्रोडक्ट के बारे में बता रहे है जो पे बाई कार फीचर ऑफर कर रहा है। इस फीचर की मदद से आपको कार में फास्टैग रिचार्ज, कार में पेट्रोल भरवाने आदि के लिए कैश की या कार्ड की जरूरत नहीं होगी। आपकी कार खुद ही पेमेंट कर लेगी तो फिर आइए जानते हैं इसके बारे में।
अमेजन और टोनटैग के द्वारा यह बेहद ही अनोखी पहल पेश की गई है। इसको पे बाई कार टेक्नोलॉजी कहा जा रहा है। इसके लिए टोनटैग को मास्टरकार्ड का सपोर्ट मिला हुआ है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस इनिशिएटिव में कार के इंफोटेनमेंट सिस्टम से यूपीआई को इंटीग्रेट कर दिया जाता है।इसके बाद चाहे आपने कार में पेट्रोल या डीजल भरवाया है जिसके लिए आपको भुगतान करना हो या फिर आपको फास्टैग रिचार्ज करना हो, उसके बाद पेमेंट सीधे कार के इंफोटेनमेंट सिस्टम से हो जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हाल ही में एमजी हेक्टर और भारत पेट्रोलियम ने मिलकर इस सॉल्यूशन का सफल ट्रायल किया। इस ट्रायल में यह दिखाया गया है कि स्मार्ट फोन के बिना भी किस तरह डिजिटल पेमेंट किया जा सकता है, वो भी डायरेक्ट कार से।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस तरह कह सकते हैं कि आने वाले दिनों में यह सुविधा डिजिटल पेमेंट का एक नया दौर शुरू करने वाली है, जिसमें स्मार्टफोन का कार्य सीधे कार से ही संभव होगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस टोनटैग के फीचर में सबसे पहले आपकी कार के इंफोटेनमेंट सिस्टम से यूपीआई को इंटीग्रेट किया जाता है।
उदाहरण के लिए मान लीजिए आपको आपकी कार में पेट्रोल भरवाना है। आप जैसे ही पेट्रोल पंप पर पहुंचेंगे, कार में लगे स्पीकर से पंप के स्टाफ को बताया जाएगा कि आपकी कार में पेट्रोल डालने की आवश्यकता है। इसके बाद पंप के स्टाफ तय राशि का पेट्रोल भर देता है। आप अपने इंफोटेनमेंट सिस्टम पर अमाउंट तय करते हैं और उससे पेमेंट हो जाता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हाल ही में एनपीसीआई ने यूपीआई के उपयोग को बढ़ाने के लिए कई नए फीचर का ऐलान किया है। टोनटैक की पे बाई कार सुविधा कंवर्सेशनल यूपीआई पर ही बेस्ड है।
यह भी पढ़ें : IRCTC : सस्ते में केरल घूमने का मौका, जानिए किराया
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान