नई द‍िल्‍ली: अब तक जब भी आपको कैश की जरूरत होती है तो आप या तो बैंक से पैसे निकलवाते हैं या फिर एटीएम से निकाल लेते हैं। एटीएम से पैसे निकालने के लिए आपको कार्ड स्वाइप करना होता है और पिन कार्ड डालने के बाद आप पैसे निकाल लेते हैं। लेकिन अब एटीएम से पैसे निकालने के लिए अब डेबिट कार्ड की जरूरत नहीं होगी। अब ऐसी सुविधा आ गई है, जिसके बाद आपको एटीएम से पैसे निकालने के लिए डेबिट कार्ड भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

Advertisement

1500 से ज्यादा एटीएम को किया गया अपग्रेड

जी हां दरअसल, एटीएम बनाने वाली कंपनी एनसीआर कॉरपोरेशन ने यूपीआई प्लेटफॉर्म पर आधारित पहला इंटरऑपरेबल कार्डलेस कैश विद्ड्रॉल (आईसीसीडब्‍लू) सॉल्यूशन लॉन्च किया है। इसके माध्यम से यूपीआई ऐप के जरिए क्यूआर कोड स्कैन करके एटीएम से पैसा निकाला जा सकता है। इस खास सुविधा वाले एटीएम इंस्टॉल करने के लिए सिटी यूनियन बैंक ने एनसीआर कॉरपोरेशन से हाथ मिलाया है। बैंक ने अभी तक 1500 से ज्यादा एटीएम को इस सुविधा के साथ अपग्रेड कर दिया है।

Advertisement
ऐसे एटीएम से निकाल सकेंगे पैसे
  • सबसे पहले स्मार्टफोन पर कोई यूपीआई एप्लीकेशन को खोलें।
  • इसके बाद एटीएम स्क्रीन पर मौजूद क्‍यूआर कोड को स्कैन करें।
  • अब अमाउंट फोन पर डालें। फिलहाल इस सुविधा के जरिए एक बार में अधिकतम 5 हजार रुपये विद्ड्रॉ कर सकते हैं।
  • अब प्रोस‍िड के बटन पर क्लिक करके कंफर्म करें।
  • अब अपना 4 या 6 अंकों वाला यूपीआई पिन नंबर एंटर करें।
  • इसके आपको कैश एटीएम से मिल जाएगा।
क्या है यूपीआई

यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस/यूपीआई एक रियल टाइम पेमेंट सिस्टम है, जो मोबाइल ऐप के माध्यम से बैंक अकाउंट में पैसे तुरंत ट्रांसफर कर सकता है। यूपीआई के माध्यम से आप एक बैंक अकाउंट को कई यूपीआई ऐप से लिंक कर सकते हैं। वहीं, अनेक बैंक अकाउंट को एक यूपीआई ऐप के जरिए संचालित कर सकते हैं। भीम, गूगल पे, अमेजन पे, फोनपे आदि यूपीआई ऐप हैं जिसमें आप अपने बैंक अकाउंट को लिंक कर फंड ट्रांसफर कर सकते हैं।

ऐसे बनाए यूपीआई अकाउंट

यूपीआई अकाउंट बनाने के लिए आप ऊपर लिखी कोई भी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद अपना मोबाइल नंबर डालकर इस पर रजिस्टर करना होता है। इसके बाद आपको अपना अकाउंट इसमें एड करना होता है। अकाउंट जोड़ने के बाद यहां पर आपको अपना बैंक का नाम सर्च करना होगा। बैंक का नाम क्लिक करने के बाद आपको अपना अकाउंट ऐड करना होगा। अगर आपका मोबाइल नंबर आपके अकाउंट से लिंक हुआ होगा तो वो सामने आ जाएगा। अकाउंट को सिलेक्ट करें। इसके बाद पेमेंट करने के लिए आपको अपने एटीएम कार्ड की डिटेल देनी होती है। उसे देने के साथ ही आपका यूपीआई अकाउंट बन जाता है।