UP : प्राइमरी के गुरुजी को जल्द ही एक खास सुविधा मिलने जा रहे है। अब गुरुजी को जल्द ही एक के बाद एक कर 14 रजिस्टर भरने की परेशानी से मुक्त हो जायेंगे।

Advertisement

अब रजिस्टर पर न रोना अपनी हाजिरी भरने की समस्या रहेगी और न ही बच्चों की हाजरी भरने के लिए क्लास तक रजिस्टर को लेकर जाने की चिंता रहेगी।

Advertisement

इतना ही नहीं इसके साथ ही मिड डे मिल के लिए अभी अलग से रजिस्टर को संभाल कर रखने की जो समस्या है। इस समस्या से भी मुक्ति मिल जाएगी।

अब आप इस सभी कार्य को मोबाइल के माध्यम से कर पाएंगे। अब मोबाइल पर ही उपस्थिति दर्ज होगी। इसके साथ ही मोबाइल पर ही शिक्षक डायरी भरी जायेगी। इसके साथ ही स्टॉक पंजिका, आय- व्यय पंजिका आदि भी उसी पर भरी जाएगी।

Advertisement

इस मतलब यह है कि बेसिक शिक्षा विभाग पेपरलेस बनने की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी में है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मिशन प्रेरणा-टू के तहत प्राथमिक विद्यालयों में इस्तेमाल हो रहे 14 रजिस्टर को ऑनलाइन करने की तैयारी में है। इसमें मोबाइल पर एक ऐप तैयार किया गया है।

फिलहाल इस ऐप के माध्यम से सभी 14 रजिस्टर के काम मोबाइल पर करने की राजधानी लखनऊ के चार विद्यालयों के शिक्षक व प्रधानाध्यापकों को ट्रेनिंग दी गई है। एक हफ्ते तक मिलने वाले फीडबैक के बाद ग्रीष्मावकाश के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में इसे लागू किया जाएगा।

Advertisement

वही, अगर हम 14 रजिस्टर की बात करें तो फिर यह इस प्रकार है इसमें प्रवेश रजिस्टर, एमडीएम रजिस्टर,उपस्थिति रजिस्टर, कक्षावार छात्र उपस्थिति रजिस्टर, शिक्षक डायरी, बैठक रजिस्टर, समेकित निःशुल्क सामग्री वितरण रजिस्टर, आय-व्यय पंजिका, निरीक्षण रजिस्टर, चेक इश्यू रजिस्टर, पत्र व्यवहार पंजिका, स्टॉक पंजिका बाल गणना रजिस्टर पुस्तकालय तथा खेलकूद रजिस्टर।

स्कूल शिक्षा महानिदेशक विजय किरन आनन्द के अनुसार, डिजिटाइजेशन काम बना देता है। विभाग में यही करने का प्रयास किया जा रहा है। ऐप के जरिए सभी कार्य होने में पारदर्शिता रहेगी और इसके साथ ही सभी के लिए कार्य बेहद सरल भी होगा।

Senior Citizens के लिए Fixed Deposit की ये scheme क्यों है बेस्ट | RBI | Good Returns
Advertisement