नयी दिल्ली। भारत में पोस्ट ऑफिस कई छोटी बचत योजनाएं मुहैया करवाता है। इन्हीं में से एक है पीपीएफ। अगर आप पीपीएफ में निवेश करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। दरअसल इंडिया पोस्ट ने निवेशकों के बीच लोकप्रिय इस छोटी बचत योजना को और भी बड़े स्तर पर उपलब्ध कराने के लिए एक फैसला लिया है। अब आपको पीपीएफ डिपॉजिट सुविधा और भी अधिक पोस्ट ऑफिसों में मिलेगी। इंडिया पोस्ट ने सिंगल हैंडेड सब-पोस्ट ऑफिस तक इस योजना के विस्तार के लिए मंजूरी दे दी है। इंडिया पोस्ट ने एक सर्कुलर जारी करके कहा है कि उसे सिंगल हैंडेड सब-पोस्ट ऑफिस तक इस योजना के विस्तार के लिए कई बार सुझाव मिले। हाल ही में अधिसूचित पीपीएफ नियम, 2019 के मद्देनजर इस मामले पर गौर करने के बाद सिंगल हैंड सब-पोस्ट ऑफिस तक पीपीएफ योजना के विस्तार के लिए मंजूरी दे दी गई है।
धोखाधड़ी से बचने के लिए जरूरी बदलाव लाए जाएंगे
इंडिया पोस्ट ने कहा है कि किसी भी धोखाधड़ी की संभावना से बचने के लिए सब-पोस्ट ऑफिस के निरीक्षण प्रश्नावली में जरूरी बदलाव निदेशालय की संबंधित शाखा द्वारा जारी किए जाएंगे। बता दें कि कोरोनावायरस के प्रकोप के कारण लॉकडाउन के मद्देनजर सरकार ने पीपीएफ और सुकन्या समृद्धि योजना सहित कुछ छोटी बचत योजनाओं के लिए जमा नियमों में ढील दी है। खाताधारक वित्त वर्ष 2019-20 के लिए न्यूनतम राशि 30 जून 2020 तक जमा कर सकते हैं। यह छूट सिर्फ उन लोगों के लिए लागू होगी जो लॉकडाउन के कारण वित्त वर्ष 2019-20 के लिए न्यूनतम राशि जमा नहीं कर सके।
2020-21 के लिए कैसे जमा करें पैसा
छोटी बचत योजनाओं में 2019-20 के लिए अभी भी न्यूनतम राशि जमा करने का मौका है, मगर पीपीएफ, सुकन्या समृद्धि खातों के ग्राहक वित्त वर्ष 2020-21 के लिए सामान्य तरीके से पैसे जमा करना जारी रख सकते हैं। ग्राहकों को वित्त वर्ष 2019-20 और वित्त वर्ष 2020-21 के लिए पैसे अपने खातों में अलग-अलग जमा करने होंगे। हालांकि आपको पीपीएफ और सुकन्या समृद्धि खातों में मिलने वाला जमा की वास्तविक तारीख से ही मिलेगा। इसके अलावा पीपीएफ खाताधारक, जिनके खाते 31 मार्च 2020 (विस्तार के लिए एक वर्ष की विंडो सहित) में मैच्योर हुए, अब 30 जून तक खाते का विस्तार करवा सकते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान