नई दिल्ली, जून 29। घरेलू हवाई यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। प्रमुख भारतीय एयरलाइन इंडिगो ने मॉनसून सेल शुरू की है। इस सेल में बेहद कम कीमत पर फ्लाइट टिकट दिए जा रहे हैं। ये सेल 30 जून तक चालू है। आप 30 जून को रात 23.59 बजे तक ही इस सेल के तहत फ्लाइट टिकट खरीद सकते हैं। सेल में उड़ानों पर मेगा छूट की घोषणा की गयी है। बता दें कि यह ऑफर 1 अगस्त, 2021 से 26 मार्च, 2022 के बीच फ्लाइट यात्रियों के लिए उपलब्ध है।
इस यात्रा अवधि के लिए बुक की गई उड़ानों के लिए हवाई किराया 998 रुपये की शुरुआती कीमत से शुरू हो रहा है। इसके अलावा इंडिगो ने यह भी बताया है कि फ्लाइट टिकट पर प्री-बुक 6ई ऐड-ऑन 99 रुपये से शुरू होंगे, जिससे ग्राहक बिना किसी बदलाव शुल्क (चेंज फी) के असीमित बदलाव कर सकेंगे। इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड (इंडिगो) अपने ग्राहकों को इंडिगो ऑपरेटेड नॉन-स्टॉप घरेलू उड़ानों की सस्ती कीमत पर बुकिंग की की पेशकश कर रही है।
ध्यान रहे कि इस ऑफर को किसी अन्य ऑफर, स्कीम या प्रमोशन के साथ नहीं जोड़ा जा सकता है। यह ऑफर नॉन-ट्रांसफरेबल और नॉन-एक्सचेंजेबल है। आपको टिकट के बदले कैश भी नहीं मिलेगा।
एयरलाइन अपनी सेल के माध्यम से फ्लाइट बुकिंग के लिए चुनिंदा ऐड-ऑन पर पर भी कुछ ऑफर लेकर आई है। इनमें प्री-बुक सीट के लिए 99 रु (शुरुआती चार्ज), फास्ट फॉर्वर्ड के लिए 149 रु और एक्सएल सीट के लिए 799 रु देने होंगे।
इस महीने की शुरुआत में इंडिगो ने उन सभी यात्रियों के लिए 10% छूट की घोषणा की थी, जिन्होंने कोविड-19 वैक्सीन की कम से कम एक डोज ली है। वैक्सीनेशन अभियान को बढ़ावा देने के प्रयास में इंडिगो ने ये ऐलान किया था। एयरलाइन ने एक बयान में कहा था कि ये छूट बेस फेयर पर दी जाएगी और इस ऑफर के तहत केवल 'सीमित इन्वेंट्री' ही उपलब्ध होगी।
छूट का लाभ उठाने वाले यात्रियों को हवाई अड्डे के चेक-इन काउंटर और बोर्डिंग गेट पर वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र पेश करना होगा। लाभार्थियों द्वारा कोविड-19 वैक्सीन की एक या दोनों खुराक लेने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा टीकाकरण प्रमाण पत्र जारी किया जाता है। इससे पहले प्रमुख विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने भी 'मेगा मानसून सेल' शुरू की। एयरलाइन विभिन्न घरेलू डेस्टिनेसंस के लिए 999 रुपये की शुरुआती कीमत पर फ्लाइट टिकट दे रही है। एयरलाइन मुफ्त फ्लाइट वाउचर भी दे रही है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान